Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पांच तस्करों को 6 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किए हैं, तस्करी में इस्तेमाल की गई दो कारों को भी किया बरामद।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने ड्रग-माफिया पर शिकंजा कसते हुए सिरसा जिले से पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 20 लाख रूपए की 6 किलोग्राम 500 ग्राम अफीम जब्त की है। पुलिस ने 1 लाख 68 हजार रूपये की नगदी व दो कारों को भी जब्त किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी तेजपाल, सोनू और गोरी शंकर, मध्य प्रदेश निवासी कन्हैया उर्फ कान्हा और कालांवाली, सिरसा के सुखपाल के रूप में हुई है। तेजपाल, सोनू, गोरी शंकर और कन्हैया खरीददार सुखपाल को अफीम सप्लाई करने आए थे।
 


उन्होंने बताया कि क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम को ओढा थाना क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग राजस्थान से लाई गई अफीम की बड़ी खेप किसी को सप्लाई करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत रेड कर पांचों को 6 किलोग्राम 500 ग्राम अफीम और 1.68 लाख रूपए  सहित गिरफ्तार कर लिया।  आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

प्रदूषण समस्या दूर करने के लिये मिलकर प्रयास करने होंगे और सरकार को योजनाओं के साथ धन भी देना होगा– दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

पारिवारिक विवाद के कारण टीवी न्यूज एंकर ने गढ़ी फर्जी लूट की कहानी, घटना की रात ओयो होटल में थे महिला मित्र के साथ

Ajit Sinha

जेजेपी ने सोनीपत और गुरुग्राम लोकसभा पर किया मंथन, रविवार को फरीदाबाद और रोहतक पर चर्चा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!