Athrav – Online News Portal
बिहार

एक शख्स जहरीले सांप को पकड़ता है, उस सांप को पानी से साफ़ करता हैं, उससे खेलता है और फ‍िर उसे जंगल में छोड़ द‍ेता है

ब‍िहार से एक ऐसा नजारा सामने आया है जो देखने वालों के रोंगटे खड़े कर दे. सोशल मीड‍िया पर एक वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है ज‍िसमें एक शख्स जहरीले सांप को पकड़ता है, उससे खेलता है और फ‍िर उसे जंगल में छोड़ द‍ेता है.9 म‍िनट के इस वायरल वीड‍ियो में सांप के साथ तरह-तरह से खेलता हुआ शख्स द‍िखाया गया है.ब‍िहार में छपरा ज‍िले के मढौरा प्रखंड के नरहर पुर चमारी में गोपाल शर्मा के पुराने घर में जहरीला सांप निकलने की खबर पर वहां भगवान कुमार नाम का शख्स पहुंचा और सांप को अपने हाथों से पकड़ ल‍िया.

भगवान ने सांप को पहले तो पानी की बाल्टी में डालकर साफ किया. वह सांप को ऐसे रगड़-रगड़ कर साफ कर रहा था जैसे वह सांप नहीं बल्क‍ि कोई कपड़ा हो. भगवान, जमीन पर रखकर सांप से बहुत देर तक खेलता रहा. उसके इस तरह सांप के साथ खिलवाड़ करते देख लोग आश्चर्यचकित हो गए.सांप के साथ इस तरह खेलते हुए देखने वाले लोग सांप की प्रजाति की पहचान कर रहे हैं. यह एक जहरीला सांप है. इसके ऊपर खड़ाऊ का निशान बना हुआ है.

भगवान सांप को एक कुर्सी पर भी बैठा देता है और तरह-तरह से उससे खेलता है. इसी बीच किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.इस व्यक्ति के बारे में यह कहा जाता है कि आस-पास के क्षेत्रों में सांप पकड़ने को लेकर ये युवक काफी मशहूर है.


ये कोई भी सांप को जिंदा पकड़ लेता है, साथ ही जख्मी अवस्था वाले सांप का इलाज भी करता है. उसके बाद ठीक होने पर उन्हें जंगल मे छोड़ देता है.

Related posts

कांग्रेस यात्रा में राहुल गांधी प्रियंका गांधी को पीछा बिठा कर चला रहे हैं बाइक बिहार के दरभंगा में -लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

अलीनगर में अमित शाह की सफल रैली से केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर , हजारों कार्यकर्ताओं सहित लाखों वोटरों के चेहरे खिले।

Ajit Sinha

दरभंगा जिले में आई बाढ़ के पानी में दूल्हा बारात लेकर जाते हुए का वायरल वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!