Athrav – Online News Portal
बिहार

कागज खोया तो मां, पत्नी और 3 बेटियों को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक सनकी युवक ने अपनी मां, पत्नी व तीन बेटियों की हत्या कर दी और खुद भी आत्म हत्या की कोशिश की. व्यक्ति ने आत्महत्या के लिए चार मंजिला मकान से कूदकर जान देने की कोशिश की.



इसके बाद जख्मी अवस्था में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित कन्हैया टोला की है. आरोपी ने पत्नी, मां और बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी.व्यक्ति के डिप्रेशन का कारण गौशाला मार्केट में सोनाटा वॉच दुकान का एग्रीमेंट पेपर खो जाना बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: बीजेपी ने आज बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दो अलग -अलग वीडियो जारी किए हैं -देखें

Ajit Sinha

भोजपुरी गायक खेसारी लाल का छठ पूजा पर नया गाना सुपरहिट, 32,511,831 करोड़ लोग सुन चुके हैं, सुनिए वह गाना।    

Ajit Sinha

बिहार में कड़ी चुनौती के बीच एनडीए को पूर्ण बहुमत, चौथी बार सीएम बनेंगे नीतीश कुमार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!