Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

नगर निगम प्रशासन ने आज एक और कंपनी को संपत्ति कर के 75 लाख का बकाया राशि न देने पर सील किया । 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने आज बल्लभगढ़ स्थित झाड़सेंतली में  सम्पति कर के बकाया राशि लम्बें समय से जमा नहीं कराने पर कंपनी को सील कर दिया। निगम अधिकारी की माने तो इंडिया अमेरिकन कंपनी पर नगर का तक़रीबन 75 लाख रूपए बकाया हैं जिसके न देने पर आज इस कंपनी को सील कर दिया। एसटीपी महिपाल सिंह ने बताया कि इंडिया कंपनी पर पिछले 10 -12 सालों से सम्पति कर के  75 लाख रूपए बकाया  हैं, जिसके न देने परनगर निगम प्रशासन ने इस कंपनी को सील कर दिया।



सील करने से पहले कंपनी में कार्य कर रहे सैकड़ों लोगों को बाहर निकाल लिया। इसके बाद निगम  कंपनी को सील कर दिया। इससे पहले ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की टीम ने आज प्रात साढ़े पांच बजे एस्कॉर्ट कंपनी  कॉर्पोरेट ऑफिस को सील किया था। इस कंपनी पर 4 करोड़ 44 लाख रूपए बकाया हैं। कार्रवाई के बाद के कुछ घंटे के बाद नगर निगम ने सील खोल  दिया। सील तब खोला गया जब कंपनी की तरफ से एक दो दिन में बकाया राशि जमा करा देने का आश्वासन दिया गया।       

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मिशन-2024 मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नई पहल

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सूरजकुंड, एक फ्लैट में एक कपडा व्यापारी को धोखे से बुलाकर ,बंधक बनाया, 50 लाख की मांगी फिरौती, धर दबोचा

Ajit Sinha

कोरोना कहर अपने रफ़्तार में,बचें: आज फरीदाबाद में कोविड -19 के 105 पॉजिटिव मामले आए- जितेंद्र यादव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!