Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 400 चिकित्सकों को नियमित डॉक्टर्स की भर्ती, इंटरव्यू की व्यवस्था की गई: अनिल विज 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए करीब 450 नियमित डॉक्टर्स की भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रतिदिन वॉक इन इंटरव्यू की व्यवस्था की गई है।
       
इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर सूरजभान कंबोज ने बताया कि चिकित्सकों के इंटरव्यू के लिए सभी कार्य दिवसों के दौरान स्वास्थ्य भवन सेक्टर 6 पंचकूला में 11:00 बजे का समय रखा गया है। इस बारे में विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट  http://haryanahealth.nic.in पर उपलब्ध करवाई गई है, जहां आवेदन करने हेतु फॉर्म एवं सभी हिदायतें दी गई है। उम्मीदवारों को अलग से कॉल लेटर नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए आवेदकों को नियमित आधार पर वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
 

     
डॉक्टर कंबोज ने बताया कि नियमित आधार पर भरे जाने वाले इन चिकित्सको के पदों हेतु आरक्षण का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए 87, अनुसूचित जाति के लिए 290, बीसीए के लिए 17, बीसीबी के लिए 8, ईएसएम के 28 तथा ईडब्लूएस के 17 पद आरक्षित हैं। इनमें पीएच के 53 तथा ईएसपी के 5 पदों हेतु होरिजेंटल व वर्टिकल आरक्षण की व्यवस्था शामिल है। आरक्षण का लाभ हरियाणा के मूल निवासी ही उठा सकते है।

Related posts

प्रदेश में आढ़तियों की आढ़त बढ़ाने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद :हरियाणा के तबादलों की सरकार ने आज 30 आईपीएस अधिकारीयों के तबादले किए हैं ,4 एडीजीपी, 6 आईजी,19 एसपी हैं

Ajit Sinha

एडीजीपी सुभाष यादव इसी माह के अंत में सेवानिवृत हो रहे है, पलवल डीसी ने सेवानिवृति के अवसर पर दी विदाई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!