Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सेंट्रों कार के संतुलन बिगड़ने के कारण बड़ौली पुल से निचे नहर में गिरी,कार चला रहे उमेश भाटिया की इस घटना मौत।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बीपीटीपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर के पौने दो बजे एक सेंट्रों कार संतुलन बिगड़ने के कारण आगरा नहर में जा गिरी। इस घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने नहर से कार चालक की डेड बॉडी निकाल कर जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। जहां पर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रहीं हैं।पुलिस ने नहर में गिरी सेंट्रों कार को भी बाहर निकाल लिया हैं। 

एसएचओ अमित कुमार का कहना हैं कि आज दोपहर के करीब पौने दो बजे उन्हें सूचना मिली कि एक सेंट्रों कार बड़ौली पुल से आगरा नहर में गिर गई हैं जिसमें कार चालक भी हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही  उन्होनें तुरंत नजदीक के फायर बिग्रेड को फोन किया और स्वंय भी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसे दमकल कर्मियों ने भारी मशक्क्त के बाद पानी में डूबी हुई सेंट्रो कार को नहर से बाहर निकाल लिया गया हैं. जिसमें कार चालक मृत पड़ा था। 



उनका कहना हैं कि कार चालक की पहचान उमेश भाटिया निवासी मकान न. 1 /14 , एनआईटी हैं। सवाल के जवाब में उनका का कहना हैं कि मृतक उमेश भाटिया के परिजनों से हुई बातचीत के अनुसार अपने घर से तक़रीबन साढ़े 11 बजे निकले थे। इसके बाद इस घटना की सूचना उन्हें मिली हैं। उमेश भाटिया के डेड बॉडी की कल रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।  

Related posts

हरियाणा सरकार ने सभी उपायुक्तों को एसओपी का कड़ाई से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बैस्ट डेलिगेशन का अवॉर्ड प्राप्त किया रेयान इंटरनैशनल स्कूल फरीदाबाद ने

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सीएम मनोहर लाल ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 11 नए महाविद्यालय खोलने की घोषणा की।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!