Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीसीपी डा. अंशु सिंगला और एनआईटी डीसीपी अर्पित जैन की पहल पर पुलिस ने जरूरत मंद लोगों को गर्म कपडे वितरित किए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसीपी (मुख्यालय) श्रीमती डा. अंशु सिंगला और एनआईटी डीसीपी अर्पित जैन की पहल पर आज फरीदाबाद पुलिस ने जरूरतमंद लोगों को गर्म कपडे वितरित किए हैं। इस बेहतरीन कार्य के लिए डॉक्टर एवं सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत अत्री ने डीसीपी श्रीमती अंशु सिंगला व अर्पित जैन को अवार्ड देकर सम्मानित किया है। 

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती अंशु सिंगला ने पुलिस लाइन सेक्टर 30 एवं महिला पुलिस थाने में खाली बॉक्स रखवाएं गए थे,ताकि कोई भी पुलिसकर्मी सही कंडीशन के पुराने कपड़े जरूरतमंदों को वितरित करने के लिए बॉक्स में डाल दे.जिस पर काफी संख्या में लोगों ने हजारों गर्म कपड़े भेंट किए. इकट्ठा किए गए गर्म कपड़ों को सेक्टर 30, बीपीटीपी, बडोली, पहलादपुर एरिया की झुग्गियों मे एवं सड़कों पर विकलांग एवं जरूरतमंद लोगों को वितरित किए गए है।



श्रीमती अंशु सिंगला की माने तो गर्म कपड़ों को बुजुर्ग महिलाओं,पुरुषों, बच्चों, विकलांग लोगों को वितरित किए गए हैं। उनका कहना हैं कि फरीदाबाद पुलिस कर्मियों से काफी सहयोग मिला है, जोकि सराहनीय है। हजारों की संख्या में कपड़े इकट्ठे हुए थे। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि डीसीपी (मुख्यालय) श्रीमती अंशु सिंगला एवं अर्पित जैन की पहल पर किए गए सराहनीय कार्य के लिए डॉक्टर एवं सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत अत्री ने उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया है।

Related posts

डीएचबीवीएन के सहायक लाइनमैन को 7,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

जान जोखिम में डालकर ग्रीन फील्ड के सैकड़ों लोग अपने बच्चों के लिए रोजी रोटी कमाने के लिए घरों से निकल,संघर्ष करते हुए जाते है-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

बूथ पालकों से की देश के गृह मंत्री अमित शाह ने विशेष चर्चा, दिए कार्यकर्ताओं को टिप्स

Ajit Sinha
error: Content is protected !!