Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने  अनीता कुंडू को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागुआ फतेह करने पर दी बधाई। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने हिसार के गांव फरीदपुर की अनीता कुंडू को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागुआ फतेह करने पर बधाई देते हुए कहा है कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की दूसरी बेटियों के लिए प्ररेणास्रोत है।



मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि उकलाना की इस बेटी ने हरियाणा ही नहीं बल्कि देश का नाम पूरे विश्व स्तर पर रोशन किया है।उल्लेखनीय है कि अनीता कुंडू एवरेस्ट को दोनों ओर से फतेह करके भारत की पहली महिला एवरेस्ट विजेता होने का रिकार्ड बना चुकी हैं तथा इसके साथ उन्होंने विश्व की कई ऊंची चोटियों को भी फतेह किया है और अब उन्होंने सेवन समिट अभियान के तहत लगभग सात हजार मीटर ऊंची दक्षिणी अमेरिका की चोटी अकोंकागुआ को फतेह करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Related posts

हरियाणा में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान-अनिल विज

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा की बीजेपी सरकार गरीबी नहीं, गरीबों को ही मिटा रही है–हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पलवल में बिल्डिंग इंस्पेक्टर को 5 लाख, ईएसआई को 50000 व एएसआई को रिश्वत लेते किया अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!