Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने विनोद मित्थाथल गैंग का सदस्य व 50000 के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50000 के इनामी बदमाश को जिला भिवानी से काबू करने में कामयाबी हासिल की है।पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान प्रेम कुमार निवासी गोपाल वास जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है।



प्रवक्ता के अनुसार प्रेम कुमार के खिलाफ लगभग हत्या, हत्या का प्रयास, लूट से संबंधित लगभग 12 मामले दर्ज हैं और काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार किया गया उपरोक्त अपराधी विनोद मित्थाथल गैंग का सदस्य है। भिवानी पुलिस द्वारा इस गैंग के लीडर विनोद मित्थाथल को 20 मई, 2019 को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा प्रेम कुमार की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उपरोक्त अपराधी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।

Related posts

लॉरेंस बिश्नोई-जितेंद्र गोगी सिंडिकेट के एक फरार गैंगस्टर योगेश उर्फ़ हिमांशु उर्फ़ घोगा अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वाले नागरिकों को टैक्स में मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट=डॉ कमल गुप्ता

Ajit Sinha

देश सेवा के लिए भाजपा सबसे बेहतर और बड़ा मंच: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha
error: Content is protected !!