Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय दिल्ली नई दिल्ली

हाइवे पर हुआ भयानक हादसा, एक साथ भिड़ी 70 कारें, 51 लोग हुए घायल

अमेरिका के वर्जीनिया में भयानक एक्सीडेंट सामने आया है, जिसमें कम से कम 51 लोग घायल हो गए हैं. आश्चर्य की बात यह है कि इस एक्सीडेंट में करीब 70 कारें एक दूसरे से भिड़ गईं. न्यूयर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यॉर्क काउंटी, वर्जीनिया में रविवार सुबह एक प्रमुख राजमार्ग पर उस समय कम से कम 51 लोग घायल हो गए जब सड़क पर कई कारें आपस में गईं .वर्जीनिया स्टेट पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद 69 वाहनों के मलबों के कारण यातायात बंद कर दिया गया है. हालांकि टक्कर क्यों हुई इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है.



अधिकारी अभी भी टकराव के कारणों की जांच कर रहे हैं. उधर राज्य की पुलिस ने कहा है कि क्वींस क्रीक पुल पर कोहरे और बर्फ की स्थिति थी जब स्थानीय समयानुसार सुबह 7:51 बजे दुर्घटना हुई थी.पुलिस ने शुरू में कहा कि 35 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पतालों में पहुंचाया गया है, लेकिन बाद में घायलों का आंकड़ा 51 लोगों तक पहुंच गया.

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज उम्मीदवारी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है-पढ़े

Ajit Sinha

दिल्ली सरकार ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 6 शहीदों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का किया एलान

Ajit Sinha

जंगल में सो रहे कुत्ते पर हमला करने आया तेंदुआ तो भौंक-भौंकर ऐसे बचाई जान. देखें वायरल वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!