Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

मथुरा: लोगों को रिफ्लैक्टर लगाओ दुर्घटना बचाओ के अंतर्गत अभियान का शुभारंभ किया गया: विनोद दीक्षित 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा जय गुरुदेव चौराहे मथुरा पर एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया इस कैंप के माध्यम से लोगों को रिफ्लैक्टर लगाओ दुर्घटना बचाओ के अंतर्गत अभियान का शुभारंभ किया गया. ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के द्वारा अभियान का शुभारंभ करते हुए बताया है कि ठंड के मौसम में धुंध के कारण ऐसे वाहन सड़कों पर दिखाई नहीं देते जिनमें पीछे की लाल लाइट नहीं होती है



उनके पीछे चलने वाले वाहन को धुंध के कारण ऐसे वाहन सड़कों पर दिखाई ना देने के कारण यकायक दुर्घटना का सबब बनते हैं ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति में दिसंबर के महीने में दीपक ग्राफिक्स कृष्णा नगर मथुरा के सहयोग से निशुल्क रिसेप्टर लगाओ दुर्घटना बचाओ अभियान शुभारंभ इस अभियान के माध्यम से ऐसे वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे जिनमें पीछे की लाल लाइट नहीं होती है जैसे कि ट्रैक्टर ट्रॉली बैलगाड़ी ई-रिक्शा बुग्गी में पूरे दिसंबर महीने में इस अभियान को चलाया जाएगा जिससे होने वाली सड़क हादसों को रोका जा सके l आज के अभियान में जय गुरुदेव चौराहे पर 50 ट्रैक्टर ट्रॉली में रिफ्लेक्टर लगाया गया l रिफ्लेक्टर अभियान में बृजेश शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित ,लक्ष्मी कांत शास्त्री, दीपक शर्मा, सुरेश चंद गुप्ता, मुकेश शर्मा सत्यदेव शर्मा, राजेश कुमार सिंह, मनोज चौहान हरवीर वीरेंद्र सिंह सचिन पंकज ठाकुर गोपाल चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l

Related posts

नवीन कुमार शर्मा को बेस्ट यातायात पुलिसकर्मी -2019 का सम्मान दिया गया: विनोद दीक्षित  

Ajit Sinha

45वें दिन भी घर नहीं आ सके दूल्हा-दुल्हन, पड़ोसी पूछते-कब लौटेगी बरात, ऐसे लोगों को जवाब देने के लिए शब्द नहीं हैं।

Ajit Sinha

बच्चों को बंधक बनाने वाले दंपति की अनाथ बच्ची की आईजी ने कराई 1 लाख की एफडी , इस बच्ची को आईपीएस बनाऊंगा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!