Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, जांच हेतु टीम का गठन व आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश: मूलचंद शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा, इसकी जांच के लिए आला अधिकारियों की टीम का गठन करने तथा आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के भी निर्देश दिए। शर्मा आज सोनीपत में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने एजेंडा में शामिल अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया। साथ ही उन्होंने एजेंडा से अलग आई शिकायतों के समाधान के लिए भी संंबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

सोनीपत की ईदगाह कालोनी के उस्मान ने ड्रेन नंबर-8 की मिट्टी को अवैध रूप से उठवाकर बेचने तथा अवैध खनन की शिकायत की, जिस पर परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। हसनपुर के ग्रामीणों  ने जीटी रोड स्थित ढ़ाबा संचालकों के बारे में बताया  कि वे अपने ढ़ाबे का पानी पंचायती भूमि में छोड़ रहे हैं, जिससे भूजल दूषित होने के साथ वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है।



इस शिकायत की गंभीरता से सुनवाई करते हुए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि वे स्वयं इस मामले की जांच करें। इस मामले में निगमायुक्त ने कहा कि यहां एक एसटीपी का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कार्रवाई अति शीघ्र प्रारंभ कर दी जाएगी। इस मौके पर राई के विधायक मोहनलाल बड़ौली, गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी के अलावा समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की मिलीभगत से नहरपार के वजीरपुर रोड पर कई अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाई जा रहीं हैं।

Ajit Sinha

गुरुग्राम मे सरकारी जमीन:एचएसवीपी की 2 एकड़ जमीन प्राइवेट कंपनी को बेच कर ठगे थे 2 करोड़, 2 वकील सहित 3 अरेस्ट 

Ajit Sinha

बिजली की पुरानी तारों/कम लोड वाली तारों को भी बदला जाएगा – विज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!