Athrav – Online News Portal
हरियाणा

नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध करने वाली पार्टियों को देश की जनता कभी क्षमा नही करेगी: गृहमंत्री अनिल विज 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि देश की संसद द्वारा बनाए गए नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध करने वाली पार्टियों को देश की जनता कभी क्षमा नही करेगी। विज ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा अफगानीस्तान से प्रताडित होकर आने वाले हिन्दु, सिख, जैन, बौद्घ, फॉरसी तथा ईसाइयों सम्प्रदायों के लोगों को भारत सरकार ने नागरिकता एवं अन्य सभी अधिकार प्रदान किए हैं।



उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न भागों में प्रायोजित दंगे करवाए जा रहे हैं, उनकी इस प्रकार की कारगुजारी के लिए देश की जनता उन्हें कभी क्षमा नही करेगी और उनकी जांच भी करवाई जानी चाहिए। गृहमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर देश के एक महान स्वतंत्रता सेना रहे हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अंडेमान-निकोबार द्वीप में लम्बा समय जेल की सलाखों के पीछे गुजारा है। उन्होंने कहा कि सावरकर की कुर्बानियों पर राहुल गांधी व उसके परिवार को कटाक्ष करने का कोई अधिकार नही है। इसके लिए देश की जनता उन्हें इस को कभी क्षमा नही करेेगी।

Related posts

पलवल डीएसपी बलबीर ने एक इको गाडी में जल रहे 6 लोगों की शरीर में लगी आग को मिटटी से बुझा कर बचाई जिंदगी-देखें वीडियो

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: उमडा जनसैलाब: फरीदाबाद से हरियाणा में शुरू हुई बदलाव की हवा: उदयभान

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 39 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2019 में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!