Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एसटीएफ ने 25000 का इनामी बदमाश किया‌ गिरफ्तार, पकड़े गए बदमाश पर हत्या, लूटपाट सहित कुल 25 मुकदमें दर्ज हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस की एसटीएफ टीम ने 25000 के इनामी बदमाश राजीव उर्फ राजू पंडित को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ  हत्या, लूट, धोखाधड़ी तथा फिरौती के लगभग 25 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज है। तथा आरोपी 5-6 हत्या अवैध हथियार रखने  के केसो  में वांछित अपराधी है। प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजीव उर्फ राजू पंडित गांव नंगल जिला भिवानी के रूप में हुई है। 

हरियाणा पुलिस द्वारा  आरोपी के ऊपर  25000 का इनाम रखा हुआ था। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ  हत्या, लूट, धोखाधड़ी  तथा फिरौती के लगभग 25 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज है। तथा आरोपी 5-6  हत्या अवैध हथियार रखने के केसो में वांछित अपराधी है। गिरफ्तार किया गया उपरोक्त अपराधी  हरियाणा तथा अन्य राज्यों में  आंतक का पर्याय बना हुआ है तथा भिवानी जिले में राजू नंगल गैंग चलाता है.गिरफ्तार आरोपी को कल अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा ताकि आरोपी द्वारा की गई अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके । 



पुलिस महानिदेशक अपराध  पी.के अग्रवाल ने उपरोक्त अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए समस्त एसटीएफ की टीम की सराहना की है तथा उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में हरियाणा पुलिस एसटीएफ टीम द्वारा लॉरेंस बिश्नोई तथा राजू बसौंदी गैंग के दो लाख के इनामी बदमाश पवन उर्फ तोतला को भी गिरफ्तार किया गया था।

Related posts

आदतन अपराधी अभिषेक उर्फ़ टीटू के मकान पर चला गुरुग्राम पुलिस का बुल्डोजर।

Ajit Sinha

होटल बुकिंग के नाम पर लाखों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:दोस्त को पहाड़ से धक्का देकर की थी हत्या, अपराध शाखा AVTS की टीम ने आरोपित को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!