Athrav – Online News Portal
हरियाणा

महाराष्ट में नई सरकार को दी बधाई:  पूछा, क्या कांग्रेस हिन्दुवादी पार्टी बन गई है या शिवसेना अब सेक्युलर हो गई है’ अनिल विज 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी पार्टियों को सरकार बनाने की बधाई देते हुए कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि क्या कांग्रेस हिन्दुवादी पार्टी बन गई है या शिवसेना अब सेक्युलर हो गई है।श्री विज ने आज अपने ट्वीट में कहा कि ‘महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मिलकर सरकार बनाई है। मुबारक परन्तु जानना यह है कि क्या कांग्रेस हिन्दुवादी पार्टी बन गई है या शिवसेना अब सेक्युलर हो गई है’। उन्होंने कहा कि देश में पार्टियां विचारधारा से बनी होती है। इसी के चलते शिवसेना हमेशा से हिन्दुवादी विचारधारा की पार्टी रही है और कांग्रेस-एनसीपी स्वयं को सेक्युलर बताती रही है।
script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js”>


इसलिए उन्हें देश की जनता को बताना चाहिए कि क्या इन पार्टियों ने अपनी विचारधारा को बदल लिया है और अब शिवसेना सेक्युलर और कांग्रेस-एनसीपी हिन्दुवादी पार्टी बन गई है।गृहमंत्री ने कहा कि हरियाणा में हमारा गठबंधन समान विचारधारा के बल पर चल रहा है, क्योंकि हम दोनों पार्टियों ने ही कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह के विशाल हरियाणा की राजधानी दिल्ली बनाने के प्रस्ताव पर सख्त ऐतराज किया है। श्री हुड्डा ने ऐसा बयान देकर प्रदेश की जनता के साथ विश्वाघात किया है और इसके लिए उन्हें हरियाणा की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ राजधानी से हरियाणा के हित जुड़े हुए हैं और इससे हिन्दी भाषी क्षेत्रों, एसवाईएल सहित अन्य मुद्दे जुड़े हैं, जिसके लिए कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। विशाल हरियाणा का मुद्दा बनाकर श्री हुड्डा तीनों प्रदेशों का माहौल खराब करना चाह रहे है।
  

Related posts

बिग ब्रेकिंग: हरियाणा में कोरोना संक्रमण के नए मरीज के आंकड़े 5000 के पार करते हुए 5166 तक पहुंच गई हैं-रिपोर्ट पढ़े।

Ajit Sinha

मोदी ने पांच साल में हिसार में शक्ल तक नहीं दिखाई तो अब उनके नाम पर वोट क्यों- दुष्यंत

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा: ओलंपिक व पैरालंपिक्स खेलों में क्वालीफाई होने पर खिलाडिय़ों को मिलेंगें पांच लाख की प्रोत्साहन राशि।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!