Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद के निकट नेशनल हाइवे -2 पर जबरदस्त सड़क हादसा: एक्सेस 4 कार में सवार एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बीती रात ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे- 2 पर एक एक्सेस 4 कार में एक अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। और मौके से फरार हो गया। इस घटना में एक्सेस 4 कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त ग्रस्त हो गया। इस कार में  दो सगे भाई सवार थे जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल गया जिसे उपचार के लिए नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां पर इस वक़्त उसका इलाज चल रहा हैं। सेक्टर-19 पुलिस चौकी की पुलिस ने मरने वाले शख्स की डेड बॉडी को जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया जहां पर उसकी पोस्टमार्टम करने की तैयारी की जा रहीं हैं।  
पुलिस के मुताबिक  देवेंद्र व प्रवीण जो आपस में सगे भाई हैं यह दोनों भाई श्याम कालोनी बल्लभगढ़ के रहने वाले हैं। यह  दोनों भाई अपने एक्सेस 4 कार में सवार होकर रात तक़रीबन 12 बजे सूरजकुंड के समीप गांव अनंगपुर से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर श्याम कालोनी,बल्लभगढ़ नेशनल हाइवे 2 के रास्ते जा रहे थे कि जैसे ही सेक्टर -19 पुलिस चौकी के इलाके के पास पहुंचे तो उनके कार में एक अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। इस घटना में एक्सेस 4 कार बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया और उस कार में दोनों भाई काफी देर तक फंसे रहे। 



जिससे पुलिस ने कड़ी  मेहनत करने के बाद दोनों भाइयों को बाहर निकला जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे एक  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मरने वाले शख्स का नाम देवेंद्र, उम्र तक़रीबन 35 -36 साल हैं जबकि घायल परवीन की उम्र तक़रीबन 30 -32 साल हैं। पुलिस की माने तो देवेंद्र के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। और अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।        

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस, 53 कमांडो की टीमों के 424 पुलिस के जवान उतरे फील्ड में, प्रत्येक टीम में होंगे 8 कमांडो

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज फिर से एक हफ्ते तक के लिए “महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा” की अवधि बढ़ा दी हैं-आदेश पढ़े

Ajit Sinha

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा बोले, एक वोट से फरीदाबाद को मिलेंगे दो विधायक, एक मैं और दूसरा लखन सिंगला -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!