Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब की 900 पेटी की  बरामद। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:पुलिस महानिदेशक हरियाणा  मनोज यादव  द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थ तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगाने के आदेशों की पालना करते हुए ‌पानीपत पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया गया है। उपरोक्त अभियान के दौरान जिला पानीपत सीआईए-थ्री की एक टीम गश्त के दौरान सैक्टर-25 मे हनुमान चौक  के पास मौजूद  थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की एक अज्ञात शख्स  HR-46C- 7471 नंबर ट्रक को लेकर जीटी रोड़ करनाल से दिल्ली की तरफ जा रहा है। ट्रक मे भारी मात्रा मे अवैध शराब होने की संभावना है। इस विशेष सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत आबकारी विभाग के अधिकारियों को सूचना दी. सूचना पाकर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर शमशेर सिंह तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंचे।



सीआईए-थ्री की टीम ने इंस्पेक्टर शमशेर सिंह को साथ लेकर जीटी रोड़ सेक्टर-25 मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच आरंभ कर दी। कुछ समय पश्चात उक्त नंबर का ट्रक करनाल की तरफ से आया जो ट्रक को नाके पर रूकवाकर ड्राईवर से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जयभगवान  निवासी पिपली जिला सोनीपत के रूप मे बताई। शक के आधार पर ट्रक की तलाशी ली तो भारी मात्रा में शराब की पेटीयां मिली। शराब का लाईसेंस व परमिट मागने पर आरोपी ड्राईवर कोई भी कागजात पेश नही कर सका। पुलिस टीम ने शराब को ट्रक मे निचे उतारकर गिनती की तो 100 पेटी मार्का पार्टी स्पेशल, 200 पेटी मार्का ब्लूमुड व 600 पेटी मार्का क्रेजी रोमियो अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। बरामद शराब व ट्रक को कब्जा पुलिस मे लेकर गिरफतार आरोपी जय भगवान के खिलाफ थाना चांदनी बाग मे भा.द.स की धारा 467,471,420 व एक्साईज एक्ट 61-1-14 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई गई। गहनता से पूछताछ करने के लिए गिरफतार आरोपी जय भगवान को आज न्यायालय मे पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।

Related posts

एंटी करप्शन ब्यूरो,अंबाला ने जे.ई. तरुण वर्मा, नगर परिषद व विशाल को 25000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: दोगली राजनीति करने वाले भूपेंद्र हुड्डा को जनता देगी करारा जवाब – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

पुलिस और गौतस्करों की बीच मुठभेड़, गोली लगने से 25 हज़ार के इनामी समेत 3 तस्कर घायल, दो फरार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!