Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राष्ट्रीय विशेष वीडियो

सैकड़ों लोगों ने आज बढ़ते हुए वायु प्रदूषण को लेकर प्रदेश सरकार और जनता को जगाने की कोशिश की, देखिए वीडियो।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम : हम सब बीमार नहीं होना चाहते, नाही अपने बच्चों को बीमार होते हुए देख सकते, अब तो हद हो गया, हरियाणा सरकार अब तो रोकों बढ़ते हुए वायु प्रदूषण को, हम सब को जिंदगी जीने के लिए शुद्ध हवाओं और शुद्ध माहौल की जरुरत हैं। हमारी सरकार प्रदेश में तो विकास करने की बात करती हैं पर प्रदेश के लोगों को शुद्ध माहौल और शुद्ध हवाओं देने की बात नहीं करती। आज सैकड़ों के तादाद में लोगों ने सेक्टर -29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड, गुरुग्राम में अपने दर्द को व्या किया। आप स्वंय सुन और देख सकते हैं और वायु प्रदूषण पर जनता की आवाज, देखिए इस वीडियो ।



आज के इस प्रदर्शन में सभी वर्ग के लोग शामिल थे। पिछले दो महीने से दिल्ली- एनसीआर में प्रदेशों के अलग -अलग जिलों से पराली और कूड़े के ढेर में आग लगाए जाने के कारण आसमान में वायु  प्रदूषण बढ़ता चला गया। जिसके कारण आमजनों को सांस लेना मुश्किल हो गया। बच्चों को स्कूल से छुट्टी करनी पड़ी।बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हुआ। हरियाणा सरकार को चाहिए कि गुरुग्राम सहित तक़रीबन सभी शहरों में हरा भरा पैर लगाना चाहिए। अरावली के जंगलों को बेहतरीन तरीके से देखभाल ,सुरक्षित रखने की दिशा में कठोर कदम उठाना चाहिए,पेड़ों के काटने पर सरकार को तुरंत प्रभाव से रोक लगानी चाहिए।       

Related posts

सरकारी स्कूलों को अडाॅप्ट करके उनके शैक्षिक स्तर में सुधार लाने में सहयोग करें: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: बीजेपी के आज 31 प्रदेशों के प्रभारियों और सह – प्रभारियों के नाम की घोषणा की है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

इनोवा गाडी से नोटों से भरा बैंग अज्ञात शख्स चोरी कर हुआ फरार,घटना क्रम सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!