Athrav – Online News Portal
हरियाणा

राज्यपाल ने 10 विधायकों में से  6 विधायकों को कैबिनेट मंत्री एंव 4  को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद की शपथ दिलवाई। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य द्वारा आज नवगठित 14वें हरियाणा विधानसभा के 10 विधायकों को मंत्री व राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलवाने के साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित मंत्रिमण्डल के सदस्यों की संख्या बढक़र अब 12 हो गई है। आज यहां हरियाणा राजभवन में आयोजित एक शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के परामर्श पर राज्यपाल ने जिन 10 विधायकों को शपथ दिलवाई उनमें 6 विधायकों को कैबिनेट मंत्री तथा 4 विधायकों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

जिन विधायकों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलवाई उनमें सर्वप्रथम अम्बाला छावनी से भाजपा विधायक  अनिल विज, जगाधरी से भाजपा विधायक  कंवर पाल गुज्जर, बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक  मूलचंद शर्मा, रानियां से निर्दलीय विधायक  रणजीत सिंह चौटाला, लोहारू से भाजपा विधायक जय प्रकाश दलाल तथा बावल (आरक्षित) से भाजपा विधायक डॉ. बनवारी लाल शामिल हैं। इसी प्रकार, जिन विधायकों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के मंत्री के रूप में शपथ दिलवाई, उनमें नारनौल से भाजपा विधायक  ओम प्रकाश यादव, कलायत से भाजपा विधायिका श्रीमती कमलेश ढांडा, उकलाना (आरक्षित) से जननायक जनता पार्टी के विधायक अनूप धानक तथा पिहोवा से भाजपा विधायक एवं भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार संदीप सिंह शामिल हैं। 



हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा ने शपथ समारोह कार्यक्रम राज्यपाल  सत्यदेव नारायण आर्य की अनुमति से विधिवत रूप से आरंभ व सम्पन्न करवाया। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री  मनोहर लाल, उप -मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञान चंद गुप्ता, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  कृष्ण पाल गुर्जर, राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन, राज्यसभा सांसद मेजर जनरल (सेवानिवृत)  डॉ. डी.पी.वत्स, सांसद  रमेश कौशिक,  धर्मवीर सिंह, संजय भाटिया, नायब सिंह सैनी और श्रीमती सुनीता दुग्गल,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  सुभाष बराला, जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह के साथ-साथ पूर्व मंत्री  राम बिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, ओम प्रकाश धनखड़, कृष्ण कुमार बेदी, कर्ण देव कम्बोज के अलावा बड़ी संख्या में विधायक व पूर्व विधायक व सांसद तथा हरियाणा सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी व बड़ी संख्या में शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों के पारिवारिक सदस्य व उनके समर्थक भी उपस्थित थे। 

Related posts

चुनाव प्रक्रिया से जुड़े ऐसे किसी भी अधिकारी को उसके वर्तमान नियुक्ति वाले राजस्व जिले में रहने की अनुमति नहीं होगी।

Ajit Sinha

सीएम नायब ने की घोषणा:प्रदेश में हुई आगजनी की घटनाओं से फसलों, पशुओं के जानमाल के नुकसान का किसानों को शीघ्र मिलेगा मुआवजा

Ajit Sinha

ममता सौधा ने 14000 फीट पर परिवार संग मनाया हरियाणा दिवस,युवाओं को राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए किया प्रेरित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!