Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

मात्र 5000 रुपए के लिए परिचित का किया अपहरण, पुलिस की चाल में फंस कर कबूला अपना गुनाह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: परिचित लड़का  को फोन करके बुलाने, उसके साथ मारपीट करके अपहरण करने और पांच हजार रुपए  की फिरौती मांगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। एक बदमाश को मौके से पीसीआर ने पकड़ा और पीड़ित को छुड़ाया। वहीं दूसरे आरोपित को अमन विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों की पहचान दिल्ली के खिड़की के हरि एंक्लेव के रहने वाले कासिम और माेहित के रूप में हुई है। पीड़ित के साथ मारपीट करने के साथ उसके चेहरे पर ईंट से वार किया गया है।

डीसीपी शरत कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार 12 नवंबर की रात में एक बजकर आठ मिनट पर पीसीआर को सूचना मिली कि एक लड़का  का अपहरण कर लिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल पवन और कांस्टेबल मुकेश मौके पर पहुंचे तो वहां एक लड़का  ने बताया कि उसका भाई सन्नी करीब साढ़े आठ बजे अपाचे बाइक से मार्केट के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।



रात में करीब एक बजे उसके फोन से आया कि उसका अपहरण कर लिया है और उसे छुड़ाने के लिए राेहिणी सेक्टर-20 में पांच हजार रूपए  लेकर आ जाओ। सन्नी के भाई को साथ लेकर पीसीआर कर्मी रोहिणी सेक्टर-20 पहुंचे और वहां सन्नी की तलाश शुरू की। एक खाली पड़े प्लॉट के पास उसकी अपाचे बाइक पुलिस को मिली। इसके बाद आसपास तलाश करने पर एक खाली प्लाॅट में दो लड़के  सन्नी के साथ मारपीट कर रहे थे।

Related posts

अपने 10वें दीक्षांत समारोह में केजरीवाल सरकार के डीटीयू ने 3600 से अधिक छात्रों को सौंपी उनकी डिग्रियां

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिस घर में ड्राईवरी की नौकरी करता था, उसी घर की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर डाला, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

उच्चतम न्यायालय ने शशिकला के खिलाफ तत्काल सुनवाई से इनकार किया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!