Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

क्राइम ब्रांच,48 ने डा. प्रवीण मेहंदीरत्ता सहित 4 लोगों का हत्यारा जीम ट्रेनर मुकेश शिरडी से गिरफ्तार,लूटपाट के नियत से घर में घुसा था  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच ,सेक्टर-48 पुलिस ने आज डा. प्रवीण मेहंदीरत्ता, उनकी धर्मपत्नी भारती, बेटी प्रियंका व दामाद सौरभ के हत्याकांड में मुख्य आरोपी जीम ट्रेनर व उसके बेटे दर्पण का दोस्त मुकेश को महाराष्ट के शिरडी से गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस जहाज से लेकर आज देर शाम तक फरीदाबाद पहुंचेगी। अभी तक के पूछताछ में आरोपी जिम ट्रेनर मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह डा. प्रवीण मेहंदीरत्ता के घर में लूटपाट करने के उद्देश्य से घुसा था और उसके हाथों चारों का कत्ल हो गया। पुलिस की माने तो आरोपी मुकेश को अदालत में पेश कर, आज रात को ही पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद उसके साथ सख्ती से पूछताछ की जाएगी। 

एसीपी क्राइम अनिल यादव का कहना हैं कि उनकी टीम ने डा. प्रवीण मेहंदीरत्ता, उनकी धर्मपत्नी भारती, बेटी प्रियंका व दामाद सौरभ के हत्याकांड के मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर मुकेश कुमार निवासी राजीव कालोनी ,डबुआ कालोनी ,फरीदाबाद आज महाराष्ट के शिरडी से गिरफ्तार कर लिया हैं और उसे एक जहाज से उनकी टीम लेकर फरीदाबाद आ रहीं हैं जोकि देर रात तक पहुंचेगी। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा और वहां से उसे पुलिस रिमांड पर लेकर  सख्त पूछताछ की जाएगी। उन्होनें कहा कि अभी तक के पूछताछ में आरोपी मुकेश ने पुलिस को यही बताया कि वह डा. प्रवीण मेहंदीरत्ता के घर में चोरी करने के नियत से घुसा था और उसके हाथों चारों की हत्या हो गई। उनका यह भी कहना हैं कि इस बारे और कुछ कहना जल्द बाजी होगी।       

बतादें कि  शनिवार  दोपहर के वक़्त पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-7 ए के एक मकान में डा. प्रवीण मेहंदीरत्ता, उनकी धर्मपत्नी भारती, बेटी प्रियंका व दामाद सौरभ की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई हैं। मौके पर पहुंचने के बाद देखा तो सूचना बिल्कुल सही थी। पुलिस ने इस केस की गंभीरता से जांच शुरू की। इसके बाद मौके का मुआयना स्वंय पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने की थी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने सख्त आदेश देते हुए जिले के सभी क्राइम ब्रांच की टीमों को हत्यारे को पकड़ने के लिए कहा। उनका कहना हैं कि इसके बाद जब उनकी अलग -अलग टीमों ने गंभीरता से जांच करते हुए चार लोगों के नाम सामने आए थे जिन्हें पूछताछ के लिए पुलिस टीम ने बुलाया था। चार में से तीन लोग तो पुलिस के पास पहुंच गए पर चौथा शख्स मुकेश नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि कहीं न कहीं वहीँ शख्स मुकेश ने इन चारों की हत्या हो,



उनका कहना हैं कि इसके बाद उनकी टीम ने उसी दिन सुबह उसके घर छापा मारा तो वहां पता चला की वह अपने घर से फरार हैं पर वहां से उसके हाथ से लिखा गया एक पत्र मिला, जिसमें उसने स्वीकार किया हैं कि  डा. प्रवीण मेहंदीरत्ता, उनकी धर्मपत्नी भारती, बेटी प्रियंका व दामाद सौरभ की हत्या उसने की हैं। उनका कहना हैं कि जांच के दौरान और भी कई एंगल से मालूम हुआ कि डा. प्रवीण मेहंदीरत्ता, उनकी धर्मपत्नी भारती, बेटी प्रियंका व दामाद की हत्या मुकेश कुमार जीम ट्रेनर ने ही की हैं। वारदात में इस्तेमाल ग्रेह कलर की एक स्कूटी उसके घर से पुलिस ने बरामद किया था। उनका दावा हैं कि हत्यारे मुकेश कुमार का पता चल गया हैं। एसीपी क्राइम अनिल यादव का कहना हैं कि उनकी टीम ने आरोपी मुकेश कुमार को महाराष्ट के शिरडी से गिरफ्तार कर लिया। उनका कहना हैं कि अभी तक के पूछताछ  में आरोपी मुकेश ने बताया कि डा. प्रवीण मेहंदीरत्ता के घर लूटपाट की नियत से घुसा था और उसको उनके घर के सभी रास्तों का पता था। जहां दर्पण से दोस्ती का मामला हैं तो उसकी दोस्ती का किस लेवल का हैं वह भी देखेंगें।  

Related posts

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ने सेक्टर -16 स्थित महिला थाने की एसएचओ सहित पांच इंस्पेक्टरों, 9 उप -निरीक्षकों के किए तबादले।

Ajit Sinha

हे भगवान ये कैसा दर्द: फरीदाबाद के मानसिक व शारीरिक रूप से दिव्यांग विशाल को हरियाणा सरकार ने लिया गोद -इसे पढ़ें

Ajit Sinha

एक अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग गिरोह का पर्दाफाश: नशीला पदार्थों सबसे बड़ी खेप बरामद, कीमत लगभग 2000 करोड़ रूपए बताई गई है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!