Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

40 सालों तक लगातार कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष के पदों पर बने रहे बलदेव राज ओझा का निधन,1 बजे होगा अंतिम संस्कार  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष बलदेव राज ओझा का आज सुबह फोर्टिस अस्पताल अंतिम सांस में ली। आज उनका अंतिम संस्कार दोपहर के एक बजे नहरपार स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। बलदेव राज ओझा की शनिवार शाम तक़रीबन साढ़े 7 बजे अचानक तबियत ख़राब हो गई थी। इस के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनका आज निधन हो गया।



उनकी तक़रीबन उम्र 84 साल थी। बलदेव राज ओझा पिछले 40 सालों तक लगातार कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष के पदों पर बने रहे, वैसे वह 1955 में कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। इस दौरान उन्हें देश के प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु ,श्रीमती इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव एंव कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के साथ उन्होंने लगातार पार्टी में सक्रिय रूप से काम करने का मौका मिला। इसके अलावा मुख्यमंत्री रहे चौधरी बंसीलाल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सक्रीय तरीके से कार्य करने का उन्हें अवसर मिला।

Related posts

फरीदाबाद: सीपी ओ पी सिंह ने आज निकिता के परिजनों को पुलिस गार्ड दे दी हैं और चालान दो-तीन दिनों में कोर्ट में पेश कर दी जाएगी।

Ajit Sinha

सूर्य उपासना का पर्व छठ सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद,दिल्ली, गुरुग्राम में हुआ संपन्न।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूरी, पहुंचेंगे सांसद डा. सुशील गुप्ता, विधायक सौरभ भरद्वाज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!