Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

ग्रैमी में भारत का प्रतिनिधित्व करके गर्व महसूस हो रहा है : संदीप दास

संवाददाता : विश्व संगीत श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले भारतीय तबला वादक संदीप दास  रिपीट संदीप दास  का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना गौरव का क्षण था। विश्व संगीत श्रेणी में भारतीय तबलावादक संदीप दास और यो यो मा के एलबम ‘सिंग मी होम’ ने सर्वश्रेष्ठ एलबम का पुरस्कार जीता है । संदीप इस बात से दुखी हैं कि शास्त्रीय संगीत को देश में वह सम्मान नहीं मिलता जो उसे मिलना चाहिए, जबकि पश्चिम में उसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। पुरस्कार पाने के बाद लॉस एंजिलिस से संदीप ने   बताया, ‘‘यह तीसरी बार मेरे लिए सौभाग्यपूर्ण रहा। मैं जो हूं और जहां से आता हूं, उस पर गर्व है, फिर चाहे सांस्कृतिक रूप से हो या संगीत के क्षेत्र में। मुझे लगता है काश हमारे देश में भी संगीत की इतनी पहचान होती, जिसकी जड़ें इतनी गहरी हैं और जो हमारे खून में बसा हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई शिकायत नहीं है, बस एक इच्छा है। काश पारंपरिक संगीत के संबंध में लोगों के बीच और जागरूकता होती। मुझे हार्वड विश्वविद्यालय से बुलावा आया, लेकिन मेरे अपने शिक्षण संस्थान बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने अब तक मुझमें कुछ खास नहीं देखा।’’

Related posts

अमेरिका अफगानिस्तान की एकता सरकार का समर्थन करता है :ट्रंप

Ajit Sinha

मनरेगा कानून को खत्म किए जाने के विरोध में दिल्ली में जुटेंगे देशभर के मनरेगा कार्यकर्ता-संदीप दीक्षित।

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र प्रदेश की आम जनता के सपनों का हरियाणा बनाने का विजन डॉक्यूमेंट है: जे पी नड्डा। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x