Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर शशिबाला तेवतिया सहित 6 लोगों को जननायक जनता  पार्टी से किया निष्कासित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए 6 लोगों को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है और पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ केसी बांगड़ ने बताया कि इन लोगों ने चुनाव के दौरान पार्टी हित के खिलाफ काम किया जिसके चलते सभी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।



साथ ही सभी को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित भी किया गया है। जेजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किए गए लोगों में शशिबाला तेवतिया, सुरेश वर्मा, बदरुद्दीन, बलदेव अलावलपुर, तुही राम भारद्वाज और गुरपाल माजरा शामिल हैं।

Related posts

तेजी से बन रहा अम्बाला-शामली एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से होगा सीधा जुड़ाव: अनिल विज

Ajit Sinha

हुड्डा, खाद्य एंव आपूर्ति व चुनाव विभाग की मिलीभगत से बने फर्जी राशन कार्ड, पहचान पत्र, 29 को आशियाना फ्लैट्स आवंटित,केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मथुरा -नई दिल्ली लोकल ट्रेन में लोकल यात्रियों की गुंडागर्दी, गोवेर्धन से परिक्रमा करके लौट रहे परिजनों की पिटाई,महिला की तबियत बिगड़ी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!