Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

उप-मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाक़ात की , नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम/चंडीगढ़: हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल का दौरा किया तथा मरीजों को सरकार की ओर से मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उप-मुख्यमंत्री रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के बाद नागरिक अस्पताल पहुंचे तथा उन्होंने अस्पताल में प्रयोगशाला, आईसीयू,कार्डियोलॉजी विभाग, एक्सरे विभाग, रसोई घर, विशेष चिकित्सा देखभाल इकाई,  हॉट्स सेंटर आदि का मुआयना किया। उप-मुख्यमंत्री  दुष्यन्त चौटाला ने भारत की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से दिल्ली में मुलाक़ात की।

इस अवसर पर उन्होंने मरीजों से बातचीत भी की तथा अस्पताल प्रशासन की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।श्री चौटाला ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों को हर जरूरी सुविधा मुहैया होनी चाहिए। सभी डॉक्टर मरीजों की तरफ विशेष रूप से ध्यान दे तथा उन्हें इलाज व दवाइयों संबंधी सुविधाएं समय पर मुहैया करवाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि नागरिक अस्पतालों में मरीजों को सभी प्रकार की सुविधाएं व मुफ्त दवाइयां मिले। उन्हें समय पर उचित इलाज भी मिले। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में मरीजों को अच्छा इलाज मिल रहा है।



यहां मरीजों के लिए अनेक प्रकार के इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐसी सुविधाएं प्रदेश के अन्य जिलों में भी शुरू की जाएंगी। इस अवसर पर उनके साथ जिला उपायुक्त अमित खत्री, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, गुरुग्राम के एसडीएम जितेंद्र कुमार, सिविल सर्जन जेएस पुलिया, प्रिंसीपल मेडिकल ऑफिसर दीपा जाखड़, डा. मनीष राठी सहित अन्य डाक्टर उपस्थित थे। 

Related posts

नितिन नबीन के स्वागत में उमड़ी भाजपा की युवा शक्ति, जेसीबी और ड्रोन से बरसाए फूल, जय जयकार के नारों से गूंजा एनएच-48

Ajit Sinha

डकैती, हत्या, अवैध हथियार रखने व पुलिस कस्टडी से भागने की वारदात को अंजाम देने वाला अपराधी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

नकाबपोश तीन बदमाशों ने टैक्सी चालक पर ताबड़तोड़ गोली चला कर मौत के घाट उतार दिया,13 गोलियां लगने की खबर हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!