Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा डीजीपी मनोज यादव ने थपथपाई जवानों की पीठ, शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने पर दी बधाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने राज्य पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों के सभी अधिकारियों व जवानों द्वारा विधानसभा चुनाव 2019 में चुनाव डयूटी को बेह तरीन ढंग से निभाने व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने पर बधाई दी है। आज यहां जारी एक संदेश में यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता, परिश्रम व कड़ी निगरानी से शान्तिपूर्ण मतदान संभव हो सका है।

राज्य पुलिस के सभी पुलिस आयुक्तों, रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों,पुलिस महा निरीक्षकों एवं जिला पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों सहित तमाम पुलिस बल ने पिछले एक महीने से दिन-रात कड़ी मेहनत व प्लानिंग करके आदर्श आचार संहिता को लागू किया। राज्य पुलिस के 40 हजार कर्मचारियों के समर्पण, सहयोग व अनुशासन से राज्य में चुनाव व्यवस्था पूरी तरह से सफल रही व शान्तिपूर्ण मतदान हुआ।



केंद्रीय बलों की प्रशंसा करते हुए डीजीपी ने हरियाणा राज्य में चुनाव डयूटी पर आए केंद्रीय सशस्त्र बलों व अन्य राज्यों के पुलिस बलों का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी प्रभावी उपस्थिति व अनुशासित कार्यशैली के फलस्वरूप शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया संभव हो सकी। सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद व्यक्त करते हुए डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस किसी भी चुनौती को सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

Related posts

फ़रीदाबाद: प्रदूषण फैलाने वाले या कूड़ा जलाने वाले लोगों की फोटो व वीडियों बना कर व्हाटऐप्स नंबर 9599780888 पर भेजे, कार्रवाई होगी-गर्ग

Ajit Sinha

आरएसएस, बीजेपी, जेजेपी, इनेलो, आप व अकाली दल छोड़कर 100 से ज्यादा नेता, सैंकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में होगा दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!