Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ग्रीन फिल्ड कालोनी के डीसी पार्क से 7 साल के अर्जुन को बाइक सवार उठा ले गया, पुलिस ने किया इंकार,खेलते हुए हुआ लापता।    

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी के निवासियों के लिए बुरी खबर हैं, ग्रीन फिल्ड कालोनी के एक पार्क से अचानक एक सात साल के लड़के को शुक्रवार सांय के समय एक बाइक सवार उठा कर ले गया जिसका पता अभी तक नहीं चल सका हैं। उधर, सूरजकुंड थाने के एसएचओ अर्जुन सिंह का कहना हैं कि लड़के की लापता होने की शिकायत दर्ज कर ली,पर लड़का को उठा कर ले जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई हैं। क्यूंकि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया हैं जिसमें लड़के को उठा कर ले जाने की पुष्टि नहीं हुई हैं। उस लड़के को तलाशने में पुलिस लगी हैं।  

पीड़ित रेखा गिरी का कहना हैं कि वह मकान नंबर -649 , नजदीक मस्जिद , दयाल नगर, फरीदाबाद में रहती हैं, उनके परिवार में पति बृजेश गिरी व 4 बच्चे हैं जिनमें तीन लड़के और एक लड़की हैं। उनका छोटा बेटा अर्जुन गिरी,उम्र 7 साल शुक्रवार सांय को ग्रीन फिल्ड कालोनी के डीसी पार्क में और बच्चों के साथ खेल रहा था। जब वह अपने काम से घर लौटी तो अपने बड़े बेटे से अर्जुन के बारे में पूछा की अर्जुन घर में हैं या बाहर खेल रहा हैं। तभी उसने मना कर दिया की अर्जुन घर में नहीं हैं उस वक़्त रात के तक़रीबन नौ बज रहे थे। 



उनका कहना हैं कि इसके बाद उन्होनें अपने छोटे बेटे अर्जुन गिरी की तलाश शुरू कर दी और साथ में खेलने वाले बच्चों से भी पूछताछ की तो उन लोगों ने उन्हें बताया कि अर्जुन को एक बाइक वाला उठा कर ले गया हैं। इसके बाद लगभग रात 10 बजे इस घटना की सूचना ग्रीन फिल्ड कालोनी के चौकी इंचार्ज जगजीत सिंह को दी। इस मामले में सूरजकुंड थाने के एसएचओ अर्जुन सिंह और ग्रीन फिल्ड कालोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज जगजीत सिंह का कहना हैं कि लड़के की लापता होने की शिकायत दर्ज कर ली हैं जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 346 को दर्शाया गया हैं। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि अभी तक की जांच में लड़के को उठा ले जाने की पुष्टि नहीं हुई हैं। उनका लड़के अर्जुन की तलाश ने की दिशा में कार्य चल रहा हैं। 

Related posts

जागरण की रात हुई हत्या का बदला लेने के लिए जागरण के दौरान ताबड़तोड़ पथराव और फायरिंग की गई थी- 6 पकडे गए।

Ajit Sinha

डीजीपी शत्रुजीत ने सीसीटीएनएस तथा आईसीजेएस प्रणाली को लेकर स्टेट एम्पावर्ड कमेटी के सदस्यों के साथ की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

हरियाणाः जींद में 1.75 करोड़ रुपये की 1 किलो 875 ग्राम स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!