Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा के आबकारी और कराधान विभाग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 51 लाख रूपए के शराब पकडे हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के आबकारी और कराधान विभाग ने एक सप्ताह के भीतर कुल 24,303 लीटर शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 50.47 लाख रुपये है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा विधानसभा के आगामी आम चुनावों के मद्देनजर आबकारी और कराधान विभाग ने अवैध शराब के भंडारण और आवाजाही पर प्रभावी निगरानी और नियंत्रण के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि विभाग ने पिछले सप्ताह विभिन्न जिलों से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में आबकारी कराधान आयुक्त द्वारा राज्य के सभी डीईटीसी (एक्साइज) की बैठक ली गई थी जिसमें निर्देश दिए गए थे कि सभी डिस्टिलरी/बॉटलिंग प्लांटों को प्रभावी ढंग़ से चौबीसों घंटे निगरानी की जाए ताकि शराब के अवैध परिवहन को रोका जा सके। इसके अलावा, शराब के किसी भी अवैध भंडारण और आवाजाही पर नजर रखने के लिए हर जिले में मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है। ईटीसी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि मतदान के 48 घंटे पहले सभी ठेके व उपठेके बंद रहेंगे।



प्रवक्ता ने आगे बताया कि जगाधरी में 17 सितंबर, 2019 को संतरा ब्रांड की कुल 14,400 बोतल देशी शराब (देश में निर्मित) जब्त की गई। इसी तरह, पलवल जिले में मिश्रित ब्रांडों की कुल 19,504 बोतलें पकड़ी गईं। इसके अलावा, मेवात और पंचकुला से देश में निर्मित भारतीय शराब और विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांडों की क्रमश: कुल 3,840 बोतलें व 674 बोतलें पकड़ी गई हैं।

Related posts

बिजली की दरों में नहीं हुई है वृद्धि, बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 76 लाख के पार-मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

हरियाणा के लिए बड़ी खुशी की बात है कि कोरोना वायरस से संक्रमित 20 मरीजों में से 6 लोग अब पूरी तरह से ठीक हो चुके : अनिल विज

Ajit Sinha

भाजपा सरकार अपने महिमा मंडन में करोड़ो रूपए बर्बाद करने की बजाय किसानों की ले सुध: दुष्यंत 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!