Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने पुलिस मुख्यालय में हरियाणा पुलिस की छः सेवाएं सरल पोर्टल के साथ एकीकृत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने आज हरियाणा पुलिस की छः नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अंत्योदय सरल पोर्टल के साथ जोडने की शुरु आत की। डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर पुलिस की इन सेवाओं के एकीकरण का अनावरण किया। प्रथम चरण में, अंत्योदय सरल पोर्टल के साथ एकीकृत की गई हरियाणा पुलिस की सेवाओं में चरित्र प्रमाण पत्र,पुलिस क्लीयरेंस प्रमाणपत्र,कर्मचारी सत्यापन,किरायेदार सत्यापन, निजी सुरक्षा एजेंसी सत्यापन और धमकी मूल्यांकन सत्यापन शामिल हैं।
 
सरल पर उपलब्ध करवाई गई सेवाओं की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक, आईटी, श्रीमती मनीषा चैाधरी ने बताया कि हरियाणा पुलिस और सरल पोर्टल की नागरिक सेवाओं के एकीकरण के साथ, अब आम आदमी के पास इन छः आॅनलाइन सेवाओं का लाभ लेने के लिए पुलिस के हरसमय पोर्टल तथा सरल पोर्टल पर जाने का दोहरा विकल्प होगा। उन्होनें कहा कि डिजिटल करण के वर्तमान दौर में, आमजन और पुलिस विभाग द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बीच अंतर को केवल डिजिटल पहल के माध्यम से कम किया जा सकता है। इस से पुलिस पर लोगों का विश्वास और अधिक बढ़ेगा।



वर्तमान में, हरियाणा पुलिस द्वारा हरसमय पोर्टल पर 33 सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। श्रीमती चैाधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में पुलिस विभाग द्वारा दी जाने वाली और अधिक सेवाओं को सरल पोर्टल के साथ जोडा जाएगा। इस अवसर पर डीजीपी क्राइम  पी.के. अग्रवाल, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर,  नवदीप सिंह विर्क, आईजीपी आधुनिकीकरण  एचएस दून, डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर  राकेश आर्य, डीआईजी सीआईडी सतिंदर कुमार गुप्ता, एसएसपी  मनीश चैधरी, एसपी टेलीकॉम पंकज नैन, एसपी लॉ एंड ऑर्डर  दीपक गहलावत, डीएसपी आईटी  हीसम सिंह, एसआईओ दीपक बंसल, अलोक श्रीवास्तव तथा एनआईसी हरियाणा के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

वर्कस्लिप घोटाले मामले में मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि शेष नौ जिलों में जांच पूरी की जाए ताकि इस पर फैसला लिया जा सके।

Ajit Sinha

रोहतक समेत पूरे हरियाणा में सड़कों की हालत खस्ताहाल, सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ा काम- हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की कमांडों विंग में 23 सब-इन्सपैक्टर (पुरूष) के पद भरे जाएंगे,मिली मंजूरी। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!