Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पत्नी ने अपने आशिक जीजा व उसके दो साथियों संग मिल कर अपने पति की गला घोंट कर हत्या कर दी, तीन गिरफ्तार। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने आशिक जीजा व उसके दो दोस्तों के साथ मिल कर अपने पति की पहले तो गला घोंट कर हत्या कर दी फिर सबूत नष्ट करने के नियत से उसकी लाश को आगरा नहर में फेंक दिया। मामला यही नहीं थमा पत्नी कानून को धोखा देने की नियत से खेड़ीपुल थाने में अपने पति गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने आज मृतक शिव की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं। आज सभी आरोपियों को अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां अदालत ने मृतक शिव की पत्नी किरण को जेल भेज दिया और बाकि के दोनों आरोपियों को 7 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। 

इंचार्ज नरेंद्र चौहान का कहना हैं कि बीते 30 जुलाई को शिकायतकर्ता किरण ने खेड़ीपुल थाने में एक लिखित शिकायत दी कि उसका पति 29 जुलाई को बिना बताए कही चला गया हैं जिसकी उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की पर वह कहीं नहीं मिला, उसकी तलाश की जाए। पुलिस ने उसकी शिकायत पर भारतीय दंड सहिंता की धारा 346 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। उनका कहना हैं कि जब उन्होनें इस केस की जांच शुरू की तो उसकी सुई शिकायतकर्ता किरण पर जाकर अटक गई  पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की गई तो वह पुलिस के सामने टूट गई और पुलिस को सारी बाते बता दी। उसने कबूल किया की वह अपने जीजा से प्यार करती थी जिसमें उसका पति शिव कुमार रोड़ा बना हुआ था



जिसे रास्ते से हटाने के लिए अपने जीजा उमेश के साथ साजिश रच डाली। साजिश के अनुसार उसके जीजा उमेश व उसके दो दोस्त संदीप निवासी गांव कहेडी थाना मनसो पुरा आगरा उत्तरप्रदेश व प्रीतम निवासी संगम विहार दिल्ली के साथ मिल  कर रात के वक़्त घर में उसके पति शिव की  गला घोंट कर हत्या कर दी और आगरा कैनाल में उसके शव को फेंक दिया। पुलिस ने इस केस में मृतक शिव कुमार की पत्नी किरण , संदीप व प्रीतम को गिरफ्तार किया हैं आज तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से किरण को नीमका जेल भेज दिया हैं और संदीप व प्रीतम को अदालत ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया हैं। इस दौरान उमेश को पुलिस गिरफ्तार करेगी।     

Related posts

कपड़े में लिपटा मिला नवजात शिशु, पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया-देखें वीडियो

Ajit Sinha

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 लोग अरेस्ट ,170 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व मर्सिडीज कार बरामद।

Ajit Sinha

2020 तक सभी विभागों को पेपरलैस करने का प्रयास,सभी जिलों में सेवाओं का वैबपोर्टल से होगा मूल्यांकन: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
error: Content is protected !!