Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र  हुड्डा व अध्यक्ष कुमारी शैलजा कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार लखन कुमार सिंगला का कद बढ़ा गए। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला का कद ऊंचा कर गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और नवनियुक्त हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा। लखन कुमार सिंगला का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस के प्रति समर्पण का असर दिखने लगा हैं। आज सेक्टर -16 स्थित अनाज मंडी में कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित की गई जोकि आमजनों में बहुत ही  ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ हैं। हालांकि इस कार्यकर्ता सम्मलेन में फरीदाबाद ,पलवल , मेवात व आदि  जिलों  के कई पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों व वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण उपस्थित थे।

जिस स्थान पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई हैं। दरअसल में वह क्षेत्र फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र हैं। इस क्षेत्र में कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला भावी उम्मीदवार हैं कांग्रेस पार्टी के। पिछले 10 सालों से लखन कुमार सिंगला फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के उद्देश्य से लोगों की सेवा की हैं सभी लोगों के सुख दुःख पहुंचने की कोशिश की हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2014 में कांग्रेस पार्टी  ने उन्हें फरीदाबाद के बदले बल्लभगढ़ विधानसभा  क्षेत्र से चुनाव की टिकट दी और वहां से चुनाव भी लड़े। उस विधान सभा क्षेत्र में उन्होनें बहुत ज्यादा तैयारी नहीं की थी और वह चुनाव हार गए।



इस बार उनके मनपसंद क्षेत्र फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र हैं जिसके वह संभावित उम्मीदवार हैं। यदि कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लखन कुमार सिंगला चुनाव लड़े तो लगभग उनकी जीत तय माना जा रहा थें, ऐसे में  उनके चाहने वाले मानते हैं। हालांकि उनका मुकाबला उद्योगमंत्री विपुल गोयल से हैं, इस चुनाव में कौन किस पर विजय प्राप्त करता हैं यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा। पर इतना जरूर हैं कि आज की कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मलेन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा जरुरत से कहीं ज्यादा लखन कुमार सिंगला का कद बढ़ा गए जिसका का फायदा आने वाले चुनाव  में उन्हें अवश्य मिलेगा।    

Related posts

फरीदाबाद : केंद्रीय मंत्री कृषणपाल ने वार्ड नंबर 6 में 2 करोड़ 45 लाख की लागत से,इंटरलॉकिंग गलियों व नालियों का शिलान्यास किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी के सड़क नंबर -126 के पास अवैध रूप से गेट लगाए जाने का मामला सीएम, डीसी,डीटीपी कार्यालय में पहुंचा।

Ajit Sinha

अरावली का सौदा करके लोगों की सांसों से समझौता करने वालों को जेल भिजवाकर दम लेंगे : केजरीवाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!