Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बड़खल फ्लाई ओवर पर टाटा इंडिगो कार में लगी भयंकर आग,वक़्त रहते कार सवार शख्स निकला बाहर। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : बड़खल मेट्रो स्टेशन के सामने फ्लाई ओवर पर आज सांय साढ़े 5 बजे एक टाटा इंडिगो कार में शार्ट सर्किट के कारण भयंकर आग गई। गनीमत यह रहीं की कार सवार एक शख्स वक़्त रहते अपने कार  से उत्तर कर बाहर निकल आया। कार से निकलने में जरा भी देर करता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। जब तक मौके पर फायर बिग्रेड की गाडी  पहुंचती तब तक पूरी कार धु -धु कर जल कर ख़ाक हो गई। 



पुलिस के मुताबिक उन्हें आज सांय तक़रीबन साढ़े पांच बजे सूचना मिली की कि बड़खल मेट्रो के समीप फ्लाई ओवर पर एक कार में भयंकर आग लग गई हैं जिससे के कारण फ्लाई ओवर पर जाम की स्थिति बन गई हैं।

इस सूचना के तुरंत बात सेक्टर -19 की पुलिस चौकी की पुलिस और साथ में सूचना देने के बाद  फायर बिग्रेड की गाडी भी मौके पहुंच गई और लगी आग पर दमकल कर्मियों ने तुरंत काबू पा लिया। पुलिस की माने तो कार टाटा इंडिगो थी जिस में सिर्फ एक शख्स था जोकि घटना की भनक लगते ही अपने कार से बाहर निकल आया गया था। वह शख्स अपने कार से दिल्ली से बल्लभगढ़ की तरफ जा रहा था।  

Related posts

भजन गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से जीतने में सफल होंगे मोदी सरकार के 3 बार के मंत्री व बीजेपी के दिग्गज नेता कृष्णपाल गुर्जर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अन्तर्राष्ट्रिय आध्यात्मिक हीलर गुरु कृष्णा शहर में आध्यात्मिक तरंगों द्वारा निशुल्क इलाज करेंगें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,ऊंचा गांव ने अच्छे कपडे पहनने व खाना खाने हेतु शहर के अलग -अलग थाना क्षेत्रों से टू -व्हीलर चोरी करने वाले चोर को पकड़ा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!