Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

घरेलू नौकरानी ने 16 वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

गुरुग्राम: सेक्टर-67 मेरलिन सोसायटी की 16वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर एक घरेलू सहायिका ने मंगलवार रात आत्महत्या कर ली। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है।मूल रूप से उत्तरप्रदेश के रायबरेली के गांव पैना निवासी 19 वर्षीय बिट्टर लगभग एक महीने से सोसायटी की 16वीं मंजिल स्थित एक फ्लैट में काम कर रही थी। वह फ्लैट में ही रहती थी।



मंगलवार शाम लगभग 9 बजे अचानक वह बालकनी में पहुंची और छलांग लगा दी। जब वह नीचे गिरी तो फ्लैट मालिक को पता चला। बिट्टर को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते सेक्टर-65 थाना पुलिस मौके के साथ ही अस्पताल पहुंची। इसके बाद दिल्ली में रह रहे उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि लड़की ने क्यों आत्महत्या की, इस बारे में उन्हें कुछ भी नहीं मालूम। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने शिकायत नहीं दी है। इसके बाद भी छानबीन की जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Related posts

नशा मुक्ति की अलख जगाने गुरुग्राम पहुँची साईकिल रैली का हुआ भव्य स्वागत

Ajit Sinha

गुरुग्राम, फरीदाबाद व पंचकूला में कामकाजी महिलाओं के लिए बनेंगें होस्टल-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

हरियाणा बना खेलों का पावर हाउस हब, माटी में फसल ही नहीं मैदान में चैंपियन भी कर रहा पैदा: मुख्यमंत्री नायब सिंह

Ajit Sinha
error: Content is protected !!