Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

शिक्षक पर छात्राओं ने लगाया अश्लील बातें करने का लगाया आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया   

गुरुग्राम: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में एक शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि टीचर छात्राओं से गलत हरकत करता था और उनसे गंदी-गंदी बातें करता था। आरोपित फरुखनगर के गांव खंडेलवला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाता है। अध्यापक पर दसवीं कक्षा की चार छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील बातें करने का आरोप लगाया। छात्राओं का कहना है कि अध्यापक कई दिनों से ऐसी हरकत कर रहा था। सोमवार को फिर से जब उसने एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की तो छात्राओं ने अपने परिजनों को बता दिया।



परिजन स्कूल पहुंच गए और हंगामा कर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में फरुखनगर थाने की पुलिस टीम पहुंची और आरोपित अध्यापक को थाने ले आई। उधर , आरोपित टीचर ने छेड़छाड़ की घटना से इनकार किया है। आरोपित ने सफाई दी कि छात्रा आज दूसरी ओर मुंह किए बैठी  थी तो उसने कंधा पकड़कर सीधे बैठने को कहा था। साजिश के तहत आरोप लगाए गए हैं। जबकि छात्रा के परिजनों ने थाने में शिकायत दी कि आरोपित अध्यापक की नियुक्ति  इस स्कूल में 24 अगस्त को हुई थी। अगले दिन से ही उसने छात्राओं के साथ गलत बातें करनी व हरकत करनी शुरू कर दी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की माने तो  आरोपी टीचर  को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।  जांच में आरोप सही पाए गए तो आरोपी टीचर  के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related posts

बीकॉम और फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे गलगोटिया यूनिवर्सिटी के दो छात्रों के गुटों में मारपीट- वीडियो वायरल

Ajit Sinha

बाल कटवाने के बाद पैसे मांगे तो दलित की हत्या कर दी, अब पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है , इन्हें मै न्याय दिलाएंगे-राहुल

Ajit Sinha

गुरुग्राम में आज होगा सेवोकॉन का आयोजन, आरडब्ल्यूए सोसाइटियों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में किया जाएगा जागरूक

Ajit Sinha
error: Content is protected !!