Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

एनआईटी क्राइम ब्रांच के चंगुल से छुड़ा ले गए छीना झपटी के आरोपी मुस्तका को, आरोपी सहित दो पर केस दर्ज।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच के चंगुल से छीना झपटी को भगा ले जाने के मामले में धौज थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ पुलिस हिरासत से जबरन छुड़ाने व सरकारी काम में बाधा का मुकदमा दर्ज किया हैं। घटना शुक्रवार रात की हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस दोनों में से किसी भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। 



एसएचओ कर्मबीर खटाना का कहना हैं कि एनआईटी क्राइम ब्रांच ने मुस्ताक को मुकदमा नंबर – 448, भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 ए, दिनांक 29 जुलाई 2019 के मामले में गिरफ्तार कर 4 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया था। उनका कहना हैं कि शुक्रवार को रात तक़रीबन साढ़े 10 बजे आरोपी मुस्ताक को क्राइम ब्रांच के लोग फतेहपुर तिगड़ी ,धौज में उसके निवास से छीने गए सोने की चैन को बरामद करने के लिए गए पर आरोपी मुस्ताक के भाई मुस्तफा ने रास्ते से उन के चंगुल से आरोपी मुस्ताक को छुड़ा कर अपने साथ ले गए । उनका कहना हैं कि इस संबंध में एनआईटी क्राइम ब्रांचमें तैनात एएसआई सुरेश कुमार की शिकायत आरोपी दोनों सगे भाइयों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 224 ,225 ,341 ,186 ,332 ,356 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी दोनों भाइयों  की तलाश शुरू कर दी हैं।  

Related posts

साइबर सेल ने एक फर्जी कॉल सेंटर में छापामारी कर 16 लोगों को अरेस्ट किया हैं, ये सभी लोग अमेरिकी नागरिकों को ठगी का निशाना बनाते थे।

Ajit Sinha

चुनाव के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस ने किए पुख्ता प्रबंध 5000 जवान होंगे तैनातः- सीपी संजय कुमार

Ajit Sinha

मनीष सिसोदिया बेहद कट्टर ईमानदार व देशभक्त आदमी हैं, उन पर लगा केस बिल्कुल झूठा है- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!