Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

सोशल मीडिया के पत्रकार रॉकी गौतम ने गाडी में शराब पीने से मना किया तो, बदमाशों ने कर दी उसकी जमकर पिटाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बीती रात सोशल मीडिया के एक पत्रकार रैकी गौतम की शराबियों ने जमकर पिटाई कर दी, उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने घर के सामने शराबियों को शराब पीने से मना किया था। उसे घायल अवस्था में जिले के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे घर भेज दिया हैं।

इस मामले में कोतवाली थाना के एसएचओ सुदीप कुमार का कहना हैं कि इस केस के बारे में उन्हें बिल्कुल मालूम नहीं हैं,पर उन्होनें तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया हैं। यह घटना बिल्कुल निंदनीय हैं और पुलिस प्रशासन को इस केस में लिप्त सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। पत्रकार रॉकी गौतम के मामले पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने थाना कोतवाली एसएचओ सुदीप को बदमाशों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने और गिरफ्तार करने के लिए कहा हैं। पत्रकारों को पुलिस पर इस वक़्त भरोसा रखना चाहिए। अपराधियों को पकड़ने और मुकदमा दर्ज करने में थोड़ा बहुत वक़्त लगता हैं।



मिली जानकारी के अनुसार रॉकी गौतम जोकि पत्रकार हैं और वह एनएच-बी -मकान नंबर- 222 में अपने परिवार सहित रहते हैं। उनके दुकान के आसपास एक बिरयानी की दुकान हैं। रात तक़रीबन 11 बजे वहां पर एक स्कार्पियों गाडी में कुछ लोग शराब पीकर शोर मचा रहे थे। जब पत्रकार रॉकी गौतम ने उन लोगों को शोर शराबा करने से मना किया तो वह लोग मौके की नजाकत को समझने के बजाएं उल्टा पत्रकार रॉकी गौतम को गाली गलौज देने लगे । जब उसने गाली गलौज देने का विरोध किया तो उन लोगों ने उसके साथ लात-घूसों से मारपीट करने लगे,पहले तो उसके घर के बाहार उसकी पिटाई की फिर उसके घर में घुस कर शराब पी रहे लोगों ने उसकी पिटाई की। इस घटना क्रम में उसके सिर में काफी चोटें लगी हैं। घायल अवस्था में उसे परिजन जिले के नागरिक अस्पताल में उपचार हेतु ले गए जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे घर भेज दिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद : भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने किया कई गांवों में जनसम्पर्क , कहा जो भ्रष्ट हैं, उसे नरेंद्र मोदी सरकार से कष्ट हैं।

Ajit Sinha

ये मौका हाथ से ना जाने दें, श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्साहपूर्वक और पूरे मस्ती के साथ मनाएं, और हो जाए तनाव मुक्त।

Ajit Sinha

नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के फरीदाबाद पहुंचने पर हंस आहूजा ने की शानदार स्वागत, बांटी 500 किलो जलेबी-वीडियो देखें

Ajit Sinha
error: Content is protected !!