Athrav – Online News Portal
जरा हटके फरीदाबाद

जिले के सेक्टर-9 में आज सुबह निकला 10 फुट का लंबा सांप, देख डर गए लोग।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिले के सेक्टर-9 में बृहस्पतिवार सुबह में करीब 10 फुट लंबा सांप देखा गया। इसे देखते ही परिवार के सदस्य डर गए। सूचना मिलने पर आसपास रहने वाले काफी लोग जमा हो गए। सांप घर के मुख्य द्वार के पास ही छिपकर बैठा हुआ था। लोगों ने इसे मारना उचित नहीं समझा। इसलिए वन्य प्राणी जीव निरीक्षक का नंबर तलाशने लगे। काफी देर बाद नंबर तो मिल गया, पर जब तक टीम पहुंची, सांप सामने एक पार्क के अंदर घुस गया।



स्थानीय निवासी की माने तो, इस घर के सामने एक पार्क है। जिसमें काफी झाडिया खड़ी हुई है। पार्क की हालत काफी खराब है। अंदर काफी कूड़े के ढेर हैं, इस कारण यहां सांप व अन्य जीव छिपे रहते हैं। इस बारे में कई बार नगर निगम अधिकारियों को सूचित किया गया,पर किसी ने सुध नहीं ली। अक्सर सांप सेक्टर की सड़कों पर देखे जाते रहे हैं। इस कारण बच्चों को पार्क की ओर नहीं भेजा जाता। रात को यहां से निकलने में भी डर लगता है। चूंकि अब मौसम बारिश का है, इसलिए सांप बाहर निकल रहे हैं। उनकी मांग है कि इस पार्क की सफाई होनी चाहिए और इसे विकसित किया जाना जरूरी है। बृहस्पतिवार को सांप निकलने के बाद सेक्टरवासी सहमे हुए हैं।

Related posts

ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर कट बनवाना पहली प्राथमिकता, अगर मैं यहां कट नहीं बनवा पाया तो सांसद पद से इस्तीफा दे दूंगा- महेंद्र

Ajit Sinha

देश की उन्नति के लिए मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना जरुरी: कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में ‘एनर्जी ट्रांज़िशन पाथवेज़’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजित।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!