Athrav – Online News Portal
Uncategorized पंजाब

उमेश यादव और इशांत शर्मा के सामने बांग्लादेश मुश्किल में

स्पोर्ट्स डेस्क : उमेश यादव और इशांत शर्मा की तूफानी गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक 125 रन तक चार विकेट गंवाकर संकट में थी। फालोआन से बचने के लिए बांग्लादेश को अब भी 363 रन की दरकार है। भारत ने पहली पारी छह विकेट पर 687 रन बनाकर घोषित की।

तीसरे दिन का पहला सत्र उमेश :33 रन पर दो विकेट: के नाम रहा जिन्होंने लगातार अच्छी गति से गेंदबाजी की। सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल :25: हालांकि उमेश की तूफानी गेंदबाजी के सामने सहज दिख रहे थे लेकिन वह मोमीनुल हक :12: के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए। तमीम गैरजरूरी दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हुए और अपने कल के स्कोर में सिर्फ एक रन जोड़ पाए।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दोनों छोर से तेज गेंदाबजी और स्पिन मिश्रित आक्रमण लगाया जिसके सामने महमूदुल्लाह रियाद :28: और मोमीनुल हमेशा असहज दिखे। उमेश ने सुबह पवेलियन छोर से तीन ओवर गेंदबाजी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली जिसके बाद कप्तान ने उन्हें दूसरे छोर से गेंदबाजी सौंपी और उन्होंने छह ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की।

Related posts

महेंद्रगढ़ : सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ जनता को मुहैया करवाये – एसडीएम विक्रम

Ajit Sinha

Second news in goodnews

Ajit Sinha

शेयर बाजार दबाव में लुढ़का

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x