Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी की बैठक में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दिया निर्देश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गुरुवार को फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई,अधिकारियों ने इस बैठक में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों के प्रगति की जानकारी मंत्री विपुल गोयल के समक्ष प्रगति प्रतिवेदन के साथ प्रस्तुत की। हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने प्रोजेक्ट से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए हिदायत दी कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्य में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी…कार्य गुंणवत्ता पूर्ण और समय सीमा के अंदर पूरा करना सुनिश्चित करें,



ताकि जल्द से जल्द फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी का दर्जा हासिल हो, जिसके लिए फरीदाबाद और यहां के लोग बेताब हैं। इस अवसर पर विपुल गोयल ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से संबंधित सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया…बैठक के उपरांत गोयल ने कहा कि फरीदाबाद को स्मार्ट शहर बनाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी आशान्वित हैं, बैठक के उपरांत गोयल ने कहा कि अगले कुछ सालों में फरीदाबाद हरियाणा के सबसे स्मार्ट शहर में सुमार होगा।

Related posts

चंडीगढ़: भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, 2 प्रदेश महामंत्री, 6 उपाध्यक्ष, 6 प्रदेश मंत्री नियुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद:लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने पर व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने भाजपा सरकार का आभार जताया

Ajit Sinha

फरीदाबाद में आज 60 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ 1110 तक पहुंची, अब मरने वालों की संख्या बढ़ कर 21 हो गई हैं

Ajit Sinha
error: Content is protected !!