Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव जाजरू में 5 अवैध कालोनियों में की जबरदस्त तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव जाजरू में अवैध रूप से विकसित की जा रहीं तक़रीबन 5 अवैध कालोनियों में जबरदस्त तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया हैं. इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद थे। सम्बंधित अधिकारी का कहना हैं कि अवैध कालोनी एंव अवैध निर्माणों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि उन्हें लम्बें वक़्त से शिकायतें मिल रही थी कि गांव जाजरू में 5 अलग -अलग जगहों पर तक़रीबन 20 एकड़ जमीनों पर 5 अवैध कालोनियों को विकसित किए जा रहे हैं जिसमें अवैध रूप से लगभग 30 डीपीसी,एक प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय, रोड नेटवर्क व बाउंड्रीवाल बने हुए हैं। जिसकी उन्होनें अपने इलाके के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार से मिली शिकायतों की जांच करवाई गई जिसमें शिकायतें बिल्कुल सही पाया गया। इसके बाद उन्होनें आज की तारीख तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए निश्चित की गई थी और उनकी टीम ने आज भारी पुलिस के साए में एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे। जबकि तोड़फोड़ की देखरेख विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद: बिना अनुमति के अधिकारी/कर्मचारी के अवकाश न किए जाएं स्वीकृत : जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: “सांसे हो रही है हम आओ पेड़ लगाए हम”

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रत्याशी ने की 4 बूथों पर की पुन: मतदान करवाने की मांग,बूथ कैप्चरिंग करने का लगाया आरोप

Ajit Sinha
error: Content is protected !!