Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

एडवोकेट नवीन के परिजनों को मुआवजा व नौकरी देने के लिए मुख्यमंत्री से राव इंद्रजीत ने की मांग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नूंह जिले के गांव उदाका में एडवोकेट नवीन की हत्या के बाद उनके परिजनों व पत्नी के लिए मुआवजे की मांग की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर राव ने डिंगरहेडी कांड में हरियाणा सरकार की ओर से वितरित मुआवजे के बराबर मुआवजा देने व परिजनों को नौकरी देने की मांग की है। सोहना बार ऐसासिएषन व मृतक नवीन के परिजनों ने राव से उनके उदाका गांव के दौरे के दौरान मुआवजा व नौकरी की मांग को रखा था। गौरतलब है कि गत 19 जुलाई को एडवोकेट नवीन यादव पर गांव उदाका के ही कुछ लोगों ने उस समय हमला कर दिया था जब वे अपने घर लौट रहे थे। नवीन ने इलाज के दौरान अस्पातल में दम तोड दिया था।



ऐसोसिएषन की मांग व मृतक परिजनों की मांग को देखते हुए केंद्रीय मंत्री राव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने मृतक एडवोकेट के परिवार को मुआवजा देने व सरकारी नौकरी देने की मांग की है। राव ने मुख्यमंत्री से डिंगरहेडी गांव में घटित घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आपकी ओर से उस समय मुख्यमंत्री राहत कोप से करीब 45 लाख रूप्ए व दो लोगो को सरकारी नौकरी देने का कार्य किया गया था। ऐसे ही मृतक नवीन के परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्हें भी डिंगरहेडी कांड के पिडितों के बराबर मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए।

Related posts

जिले में नशा मुक्ति को लेकर जिला स्तरीय एनकोर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Ajit Sinha

हरियाणा बना देश में नवाचार और उद्यमिता का प्रमुख केंद्र : राज्यपाल

Ajit Sinha

झूठे केस में फसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपए की मांग, 5 लाख रुपए लेती हुई महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!