Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने हरियाली तीज के सुनहरे अवसर पर जिले के 17 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर बनाया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने हरियाली तीज के सुनहरे अवसर पर जिले के 17 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर बनाया, इनका प्रमोशन पिछले दिनों पुलिस महा निदेशक मनोज यादव ने किया था और आज हरियाली तीज के पावन अवसर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने प्रमोशन का इंतजार को सभी के कंधों पर तीसरा स्टार लगा कर प्रमोशन का तोहफा दिया।



इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पदोन्नत पाने वाले सभी पुलिस कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुसंधान में न्याय प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखें, लोगों मे पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाएं, अच्छा कार्य करें। जिन सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर बनाया गया हैं

उनके नाम बदन सिंह, बलवंत सिंह,देवेंद्र मान, जगबीर सिंह,टेकचंद, मोहिंदर पाल जय भगवान,अनूप सिंह,हरि ओम, कृष्ण कुमार, शमशेर सिंह, दलबीर सिंह, यादराम, दलबीर सिंह,ओम प्रकाश, याकूब खान, राधेश्याम है।

Related posts

15 अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी भाजपा असली मुद्दों से ध्यान हटाने हेतु अब राष्ट्रवाद की बात करने लगे हैं, अभय चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बस में लगी भीषण आग, जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक पूरी बस जल कर हो गई खाक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड के लोग चाहते हैं कि यूआईसी के चेयरमैन भारत भूषण कर्नल रिखी को फिर उसी पद पर बहाल करें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!