Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

निगम आयुक्त अनीता यादव को पत्र लिख जताई लोगों की चिंता,सभी क्षेत्रों में बिना भेदभाव पानी की आपूर्ति करे निगम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:निगम वार्डों में पानी की असमान आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन बिना किसी दबाव के सभी वार्डों में पानी की समान आपूर्ति करे। इसके लिए एक स्वतंत्र ब्रांच बनाने का भी सुझाव श्री गर्ग ने दिया है।

डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने बताया कि कई दिनों से वार्डों में असमान पानी आपूर्ति की शिकायतें उनके ऑफिस को मिल रही थीं। इनमें कई पार्षदों का भी कहना था कि पानी उनके वार्ड से निकाला जाता है और आपूर्ति दूसरे वार्ड को कर दिया जाता है। इसी प्रकार जेएनएनयूआरम के पानी के भी असमान आपूर्ति की शिकायतें मिल रही थीं। श्री गर्ग ने बताया कि उन्हें पता चला कि इस असमान पानी आपूर्ति में जनप्रतिनिधियों का ही अधिकारियों पर दबाव होता है। जिससे वह ऐसा करने के लिए मजबूर होते हैं।


श्री गर्ग ने बताया कि इस असमान पानी आपूर्ति के कारण जनता को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए उन्होंने निगम आयुक्त अनीता यादव को सभी वार्डों में समान पानी आपूर्ति के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने आयुक्त को सुझाव भी दिया है कि जनप्रतिनिधियों के दबाव से बचने के लिए एक स्वतंत्र ब्रांच अथवा कमेटी भी बनाई जानी चाहिए जो समान पानी आपूर्ति निश्चित कर सके।

Related posts

फरीदाबाद: मुजेसर थाना व दुर्गा शक्ति की संयुक्त टीम का ओयो होटल में छापा, 7 लड़कियां और 5 लड़के पकड़े गए , केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :इंडियन नेशनल लोकदल ने महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार को देखते हुए आज सीपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में कांग्रेस निभाएंगी अहम भूमिका : सुमित गौड़

Ajit Sinha
error: Content is protected !!