Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

बड़खल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पार्टी के राष्टीय प्रवक्ता राजीव जेटली हो सकतें हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायका श्रीमती सीमा त्रिखा की लगातार हो रही विरोध के बाद, अगर उनकी टिकट बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कटती हैं, तो ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का बड़खल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में एक नया चेहरा राष्टीय प्रवक्ता राजीव जेटली का हो सकता हैं। खबर हैं कि भाजपा के हाई कमान यदि किसी कारण वंश बड़खल विधानसभा क्षेत्र से वह चुनाव नहीं लड़ सके तो निश्चित तौर वह एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकतें हैं। यह खबर फरीदाबाद के राजनितिक और भारतीय जनता पार्टी में खलबली मचा सकती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा की भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय महासचिव अनिल जैन,प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास उनके खिलाफ लोगों के लगातार विरोध होने की आवाजें पहुंच रहीं हैं, ऐसे में उनके प्रति इस बार के चुनाव में टिकट दे या न दे पर पार्टी हाईकमान पूर्ण रूप से विचार -विमर्श करने को मजबूर हैं,अगर हाईकमान उनकी टिकट को काटती हैं तो ऐसे में बड़खल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा। ऐसे में एक नया चेहरा निकल कर सामने आया हैं जोकि इस वक़्त भारतीय जनता पार्टी व आम जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हैं। जी हैं वह चेहरा हैं भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय प्रवक्ता राजीव जेटली का। भारतीय जनता पार्टी में एक ऐसा चेहरा हैं जिसे हर कोई जनता हैं और भारतीय जनता पार्टी फेस भइलू वाले लोगों को चुनाव लड़ाने में सबसे आगे रहती हैं।



खबर के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय प्रवक्ता राजीव जेटली बड़खल व एनआईटी विधानसभा क्षेत्रों के किसी एक विधानसभा सीट से हाईकमान चुनाव लड़ाने के मुड़ हैं। देखना हैं कि इस मामले में पार्टी हाईकमान क्या फैसला लेती हैं। फ़िलहाल भारतीय जनता पार्टी की बड़खल विधान सभा क्षेत्र की विधायिका सीमा त्रिखा को इस बार की चुनाव पार्टी लड़ाती भी हैं या नहीं। यह शहर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। इस वक़्त फरीदाबाद के छह विधान सभा क्षेत्रों में से सिर्फ बड़खल विधानसभा क्षेत्र ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

Related posts

फरीदाबाद नगर निगम ने आज कूड़ा से भरे बोरी को ऑटो से उतार कर फ़ेंकते वक़्त पकड़ा, बंद करा दिया, 500 का जुर्माना लगेगा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा, दुर्घटना संभावित स्थलों का करें सुधारीकरण

Ajit Sinha

फरीदाबाद -गुरुग्राम रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास चलती कंटेनर शार्ट -शर्किट के कारण लगी भयंकर आग,सारा सामान जल कर खाक 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!