Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के अभिशाप से मिली मुक्ति

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि तीन तलाक़ विधेयक 2019 पारित होने से मुस्लिम महिलाओं के लिए असीम संभावनाओं के द्वार खुलेंगे जिससे वे न्यू इंडिया के निर्माण में प्रभावी भूमिका अदा कर सकेंगी। उनका कहना था कि यह विधेयक मुस्लिम महिलाओं की गरिमा को सुनिश्चित करने और उसे अक्षुण्‍ण रखने के लिए उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है।



शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार महिला सशक्तीकरण और महिला अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है और तीन तलाक़ पर बैन इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्‍होंने आगे कहा कि यह बिल मुस्लिम महिलाओं के जीवन में आशा और सम्मान का एक नया युग लाएगा। श्री अमित शाह ने ट्रिपल तलाक बिल के पारित होने पर देश भर की मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के अभिशाप से छुटकारा मिलने पर बधाई दी तथा संसद में बिल के समर्थन पर सभी सदस्‍यों का आभार जताया।
शाह ने यह भी कहा कि भारतीय लोकतंत्र के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज के इस ऐतिहासिक निर्णय से मोदी सरकार ने देश की मुस्लिम महिलाओं के लिए अभिशाप बने तीन तलाक से उन्हें मुक्ति देकर समाज में सम्मान से जीने का अधिकार दिया है।

Related posts

नाले में गिरी कार, 20 वर्षीय एक छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हेंडल पर एक पत्रकार का वीडियो शेयर किया,के घरों में सभी लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, वीडियो जरूर देखें ।   

Ajit Sinha

महीना बदला, साल बदला, लेकिन बेरोजगारी कम होने की बजाय बढ़ती गई – भपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!