Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव सिकरी में 4 अवैध कालोनियों में की जबरदस्त तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट के द्वारा आज गांव सिकरी में अवैध रूप से बसाई गई 4 कालोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया। अधिकारी का कहना हैं कि अवैध कालोनियों एंव अवैध निर्माणों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि उन्हें पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि गांव सिकरी में अलग -अलग जगहों पर तक़रीबन 12 एकड़ जमीनों पर 4 कालोनियों को बसाई जा रहीं थी जिसमें अवैध रूप से रोड नेटवर्क, दो प्रॉपर्टी डीलर्स के कार्यालय ,10 निर्माणधीन रिहायशी निर्माण ,3 दुकानें व 20 डीपीसी बने हुए थे जिसे आज उनकी टीम ने एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे जबकि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार कर रहे थे हालांकि पुलिस बल की नेतृत्व सिकरी चौकी इंचार्ज हरी सिंह कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद: मन की उड़ान सामाजिक संस्था ने जरूरतमंद लोगों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर

Ajit Sinha

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने 58 शहरी प्राथमिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को 42 लाख रूपए कायाकल्प पुरस्कार प्रदान किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नवनियुक्त डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने संभाला पदभार, एसीपी ट्रैफिक व सभी ट्रैफिक इंस्पेक्टरों के साथ की बैठक

Ajit Sinha
error: Content is protected !!