Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

नगर निगम बड़े डिफाल्टारों से 220 करोड़ वसूलेगी, वसूली के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे, अनीता यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त अनीता यादव ने कहा है कि नगर निगम अपने बकाया करों की वसूली के लिए कड़े कदम उठाएगा,जिससे कि निगम की आर्थिक स्थिति को ठीक किया जा सके। निगम के सभी कार्यकारी अभियंताओं व कराधान अधिकारियों की आज प्रातः निगम मुख्यालय में हुई एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कहीं। उन्होंने बताया कि संपत्ति कर की मदों में ही कुल 220 करोड़ रूपये की एक बड़ी राशि करदाताओं के विरूद्ध बकाया पड़ी है, जिसमें 39 करोड़ सरकारी विभागों और 32 करोड़ रूपये की राशि निगम क्षेत्र के ग्रामीण करदाताओं के विरूद्ध बकाया पड़ी है।

इस 220 करोड़ रूपये की राशि में से अधिकतर बकाया बड़े डिफाल्टरों के विरूद्ध बाकी है। उन्होंने बैठक में सभी कराधान अधिकारियों को इन सभी बकायदारों को नोटिस जारी कर बकाया की वसूली के लिए इनकी संपत्ति सील करने के भी निर्देश दिए। निग्मायुक्त ने विकास शुल्क की वसूली पर जोर देने के निर्देश देते हुए नई 75 कालोनियों के प्लाट /मकान मालिकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम की 1757 लीज की दुकानों के विरूद्ध पड़े बकाया कर की वसूली के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। निग्मायुक्त ने व्यापारियों और उद्योगपतियों के हित में आगामी 19 व 26 जुलाई को निगम के बल्लबगढ़ जोन और फरीदाबाद ओल्ड जोन के कार्यालयों में ट्रेड लाईसेंस कैम्प लगाने के निर्देश भी कराधान अधिकारियों को दिए।



उन्होंने सभी कार्यकारी अभियंताओं को भी अपने-अपने क्षेत्र में पानी व सीवरेज के अवैध कनैक्शनों को वैध करने के लिए हर शनिवार या रविवार को कैम्प लगाने के निर्देश दिए और जो अवैध कनैक्शन-धारक कैम्पों के बावजूद अपने कनैक्शनों को वैध नहीं करवाता है तो उनके कनैक्शनों को काटने के निर्देश भी निग्मायुक्त ने बैठक में दिए। श्रीमती अनीता यादव ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने बकाया कर का शीघ्र भुगतान करें जिससे कि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में निगम को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related posts

बीजेपी कार्यकाल में बढ़ा 5 गुना कर्जा, 4 गुना महंगाई, 3 गुना बेरोजगारी और 2 गुना अपराध- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट ने आज गांव झाड़सेंतली, समयपुर व गोछी में 18 एकड़ जमीनों पर बसे 7 कालोनियों में की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : महाराज अग्रसेन ने अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी समाज में मजबूत आधार देने वाली व्यवस्था कायम की. लखन सिंगला।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!