Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पहले शख्स की गला घोंट कर हत्या कर दी, हत्या हादसा लगे इसलिए उसकी लाश को रेलवे लाइन पर फेंक दिया, दो अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:आईएमटी ,सेक्टर -7 थाना पुलिस ने एक शख्स की पहले तो उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी और पुलिस को हत्या का यह मामला हादसा लगे इस लिए उसकी लाश को रेलवे लाइन के ऊपर फेंक दिया जहां से जीआरपी पुलिस ने मृतक सत्यवान की लाश को अपने कब्जे में ले लिया और उसका जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्ट मार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया,के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किए हैं।



पुलिस की माने तो बीते 7 जुलाई 2019 को आईएमटी,सेक्टर -7 थाने में सत्य नारायण निवासी गांव कासना के गुम होने की शिकायत दर्ज की गई थी। उसके बाद जीआरपी पुलिस ने गांव पातली के समीप से सत्य नारायण की लाश रेलवे लाईन से बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी लाश को जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया था। पुलिस ने यह भी बताया कि सत्य नारायण की हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ हैं। इससे पहले यह उसकी हत्या एक हादसा लग रहा था। जब पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो पता चला कि मृतक सत्य नारायण गजेंद्र निवासी गांव खोह ,गुरुग्राम के साथ अंतिम बार देखा गया था। उसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की तो गजेंद्र ने पुलिस को बताया कि अवैध संबंध से परेशान होकर उसकी पहले तो गला घोंट कर हत्या कर दी और अपने दोस्त राकेश शर्मा की सहायता से उसकी लाश को रेलवे रोड पर फेंक दिया, ताकि उसकी हत्या एक हादसा लगे। आरोपी गजेंद्र मुख्य रूप से गांव घौरावटी ,जिला रोहतक व राकेश शर्मा निवासी बिहार हाल गांव कासना,गुरुग्राम को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के सम्मुख पेश कर अगले तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। इस दौरान उस ऑटो को बरामद करेगी जिसमें सत्य नारायण की लाश डाल कर रेलवे लाइन तक ले गए थे।

Related posts

सीपी विकास अरोड़ा ने रावण दहन के कार्यक्रम में उपद्रह मचाने वाले को दबोचने के लिए1000 पुलिस कर्मी किए तैनात।

Ajit Sinha

नोएडा में दबंगों का तांडव, बीच सड़क पर दंपति पर हमला, गुहार लगाती रही मासूम बच्ची, पिता पर वार करते रहे हमलावर।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित शादी समारोह में बर्तन साफ़ करने वाले एक वेटर की चम्मच घोंप कर हत्या कर दी-केस दर्ज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!