Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

एमबीए के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 फरवरी

सवांददाता, नई दिल्ली : आंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली (एयूडी) में एमबीए कोर्स के लिए गुरुवार को अप्लाई करने का आखिरी दिन है। दो साल के इस फुल ईयर प्रोग्राम के लिए एंट्रेंस एग्जाम 26 फरवरी को होगा। इस कोर्स को यूनिवर्सिटी का स्कूल ऑफ बिजनेस, पब्लिक पॉलिसी एंड सोशल आंत्रप्रिन्योरशिप चलाता है। प्रोग्राम के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट aud.ac.in में जाकर ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है।

एमबीए एडमिशन टेस्ट में 120 ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पूछे जाएंगे। अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 फरवरी है। यूनिवर्सिटी कैंपस, कश्मीरी गेट में रविवार को 2 से 4 बजे तक होने वाले इस एंट्रेंस एग्जाम में वर्बल ऐबिलिटी, क्वॉन्टिटेटिव ऐप्टिट्यूड, लॉजिकल रिजनिंग, डेटा इंटरप्रिटेशन और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन होंगे। नेगेटिव मार्किंग भी होगी। अकैडमिक सेशन 2017-19 के लिए आंबेडकर यूनिवर्सिटी में 42 सीटें हैं। मार्च के तीसरे हफ्ते में एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के इंटरव्यू होंगे। चुने गए कैंडिडेट्स की फाइल लिस्ट मार्च के आखिरी हफ्ते जारी होगी। जरूरत पड़ने पर अप्रैल के दूसरे हफ्ते में कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट निकाली जाएगी।

Related posts

एक महिला सहित दो लोगों को 50 लाख रूपए हेरोइन के साथ दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। 

Ajit Sinha

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का वड़ोदरा में आयोजित रोड शो का सीधा देखें लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

सोनीपत में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पीएम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय में पौधारोपण किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x