Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां ने कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से रचाई शादी हैं।

एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां ने कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी कर ली है. कपल ने सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के लुक में पहली तस्वीर शेयर की है. तस्वीर शेयर करते हुए नुसरत ने लिखा.रेड कलर के लहंगे में नुसरत बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं निखिल जैन ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं. दुल्हन के जोड़े में नुसरत की ये पहली तस्वीर है, जिसे खूब शेयर किया जा रहा है. हल्दी सेरेमनी की इस तस्वीर में नुसरत जहां भावुक नजर आ रही हैं. ये फोटो नुसरत ने फादर्स डे के दिन शेयर की थी. तस्वीर में नुसरत पिता के गले लगकर रोती हुई दिख रही हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत जहां की शादी करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में टर्की के बोडरम में हुई है. नुसरत के पति निखिल ने इंस्टा पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं.नुसरत 15 जून को बोडरम के लिए रवाना हो गई थीं. नुसरत के साथ उनकी दोस्त मिमी चक्रवर्ती के भी मौजूद होने की चर्चा है. मिमी पश्चिम बंगाल के जाधवपुर से सांसद हैं. वहीं नुसरत बशीरहाट के टीएमसी की सांसद हैं. नुसरत जहां 29 साल की हैं. उनकी गिनती सबसे खूबसूरत युवा सांसदों में की जाती हैं. नुसरत जहां बंगाली सिनेमा का बड़ा नाम हैं.नुसरत जहां अपनी फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं.



नुसरत जहां ने 2011 में आई फिल्म शोत्रु से डेब्यू किया था. इसके बाद वे खोका 420, खिलाड़ी, जमाई 420, लव एक्सप्रेस, क्रिसक्रॉस, नकाब में नजर आईं.निखिल संग अपने रिश्ते पर एक इंटरव्यू में नुसरत ने कहा था’मैं पहले दो सालों तक निखिल से खास बात नहीं करती थीं. लेकिन बाद में हमारे बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई.फिर हमारे बीच दोस्ती शुरू हुई.टर्की में ग्रैंड वेडिंग के बाद कपल भारत में रिसेप्शन पार्टी भी देगा. नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी इंस्टा प्रोफाइल एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरों से सजी हैं.

Related posts

दो महिलाओं की जिंदगी बचाई गई, दोनों रिश्ते में ननद -भाभी है,एक कूदी मकान के पहली मंजिल के बाल कनी से, दूसरी शाफ्ट में कूद गई।  

Ajit Sinha

इमरान हुसैन ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बुराड़ी सर्किल ऑफिस में मारा छापा।

Ajit Sinha

जनता रहे सावधान, नहीं तो पड़ सकती है 2000 रूपये की चपत : पढ़िये हमारी विशेष खबर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!